Bhopal Sarang Bayan: राजनीति से लेकर राज्यनीति तक सारंग ने दिए बयान

भोपाल:एमपी के नगरीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही नेताओं के बीच वाक युद्ध शुरू हो चुका है।दरअसल मीडिया से बात करते हुए सारंग ने पूर्व मुख्यमंंत्री दिग्विजय सिंह,और कमलनाथ पर कई बयानो को लेकर निशाना साधा है।साथ ही मंत्री सारंग ने केन्द्रीय मंत्री के दौरे की जानकारी दी है।Bhopal Sarang Bayan
मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह और भोपाल से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विभा पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश की सरकार का बंटाधार किया था।दिग्विजय समर्थक और कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल दिग्विजय की तर्ज पर नगर निगम में बंटाधार कर चुकी हैं।भोपाल की जनता को यह याद है, इसीलिये दिग्विजय सिंह भाग रहे हैं।
कमलनाथ पर मंत्री सारंग ने कसा तंज
वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, बैठक करें, दौरा करे या कुछ भी करे अब गाड़ी निकल चुकी है।कांग्रेस के लिये अब प्लेटफार्म खाली है, उसे म.प्र की जनता ने नकार दिया है।केवल भारतीय जनता पार्टी ही गांव से लेकर शहर तक जीतेगी।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मंत्री सारंग का बयान Bhopal Sarang Bayan
बीजेपी की जीत का भरोसा जताते हुए सारंग ने कहा ”भाजपा में एक मन, एक मनत्वय, एक भाव, एक भावना से हर कार्यकर्ता जुटा हुआ है।सभी 16 नगर निगम भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है, महापौर और पार्षद भी भाजपा का होगा”।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी के दौरे पर मंत्री सारंग ने दी जानकारी Bhopal Sarang Bayan
गौरतलब हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मंडाविया मध्यप्रदेश में आ रहे हैं इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-“केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया आज प्रदेश पधार रहे हैं।जबलपुर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ सीकल सेल यूनिट के कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित रहेंगे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भोपाल में BMHRC, एम्स और रेड क्रॉस का दौरा करेंगे।केन्द्रीय मंत्री AIIMS और BMHRC की समस्याओं के निदान के लिये केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भोपाल आ रहे हैं।
0 Comments