Bhopal Sainik School :केंद्रीय रक्षा मंत्री सांसद प्रज्ञा ने की मुलाकात, भोपाल में सैनिक स्कूल खोलने की मांग

भोपाल। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी में सैनिक स्कूल Bhopal Sainik School खोलने की मांग की है। सांसद ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भोपाल में सैनिक स्कूल खोले जाने का आग्रह किया है।

Bhopal  Sainik School :केंद्रीय रक्षा मंत्री सांसद प्रज्ञा ने की मुलाकात, भोपाल में सैनिक स्कूल खोलने की मांग

भोपाल। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी में सैनिक स्कूल Bhopal Sainik School खोलने की मांग की है। सांसद ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर भोपाल में सैनिक स्कूल खोले जाने का आग्रह किया है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के सामने मांग रखते हुए सैनिक स्कूल की जरूरत से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भोपाल राजधानी होने के साथ ही जनसंख्या की दृष्टि से भी बड़ा क्षेत्र है। राजधानी में केंद्रीय रिजर्व बल और मिलिट्री जोन होने के कारण यहां सैनिक स्कूल शुरू करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

MP Pragya Singh Thakur

मुलाकात के दौरान सांसद ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें देश भक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत व्यक्तित्व के विकास के लिए सैनिक स्कूल को राजधानी की जरूरत बताया। सांसद साध्वी की मांग पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सहमति दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article