Bhopal Rout Divert : भोपाल में आज ये रास्ते रहेंगे बंद, परेशानी से बचने के लिए देख लें नया रूट

Bhopal Rout Divert : भोपाल में आज ये रास्ते रहेंगे बंद, परेशानी से बचने के लिए देख लें नया रूट bhopal-route-divert-these-routes-will-remain-closed-in-bhopal-today-see-the-new-route-to-avoid-trouble-pds

Bhopal Rout Divert : भोपाल में आज ये रास्ते रहेंगे बंद, परेशानी से बचने के लिए देख लें नया रूट

भोपाल। bhopal-route-divert यदि आप आज घर से बाहर किसी काम से जा रहे हैं या जाने वाले हैं तो आपको बता दें आज शहर में दो बड़े कार्यक्रमों के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। पहला कार्यक्रम नेहरू नगर पुलिस लाइन में है जिसके चलते यातायात डायवर्ट किया गया है तो वहीं दूसरा कार्यक्रम जंबूरी मैदान में है। जहां पर रास्ते बंद किए गए हैं। तो चलिए अगर आप भी इन्हीं मार्गों पर जा रहे हैं तो आपको नए रूट्स के बारे में बता देते हैं।

यूथ इंटर्नशिप कार्यक्रम आज — bhopal-route-divert
आपको बता दें पुलिस लाइन नेहरू नगर मैदान में शनिवार यानि आज को होने वाले यूथ इंटर्नशिप कार्यक्रम के चलते यहां का ट्रैफिक जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा। आपको बता दें यहां सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरुआत हो चुकी है। जिसके कारण कुछ रूट्स बदले गए हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मैनिट चौराहा, नेहरू नगर चौराहा, भदभदा चौराहा मार्ग पर यातायात का दबाव रहेगा। इसलिए इस मार्ग पर लोकपरिवहन, अनुमति प्राप्त भारी वाहन समेत अन्य भारी वाहन का आवागमन आवश्कतानुसार प्रतिबंधित किया जाएगा। तो वहीं नेहरू नगर चौराहा-पुलिस लाइन तिराहा-खुशीलाल अस्पताल तक के मार्ग पर यातायात का दबाव रहने के चलते इस मार्ग पर लोक परिवहन, अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं अन्य भारी वाहन का आवागमन आवश्कतानुसार प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा भारत माता (डिपो) चौराहा से भदभदा चौराहा तक के मार्ग पर यातायात का दबाव रहने के चलते इस मार्ग पर लोकपरिवहन, अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं अन्य भारी वाहन का आवागमन आवश्कतानुसार प्रतिबंधित किया गया है।

publive-image

जंबूरी मैदान में कार्यक्रम —
भोपाल ट्रेफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 04 फरवरी 2023 को जम्‍बूरी मैदान में आयोजित मुुख्‍यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों का राज्य स्तरीय सम्मेलन दौरान प्रात:-08:00 बजे से आवश्‍यकतानुसार यातायात मार्ग एवं डायवर्सन व्‍यवस्‍था जन-सुविधा के लिए उपलब्‍ध हैं।

publive-image

— DCP Traffic, Bhopal (@dcpbpl_Traffic) February 3, 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article