Bhopal Rape : राजधानी भोपाल शर्मशार, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

Bhopal Rape : राजधानी भोपाल शर्मशार, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर शर्मशार हुई है। भोपाल में 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ने 37 वर्ष के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। घटना के दिन महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसका अस्पताल में इलाज चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने शाहपुरा निवासी आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह झुग्गी में अकेली थी। झुग्गी में दरवाजा नहीं है। आरोपी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया और भाग गया। पीड़ित बुजुर्ग महिला भी फुटपाथ पर जाकर बैठ गई। लोगों ने शरीर पर चोट के निशान देखे तो अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने डर की वजह से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन अस्पताल से ठीक होकर वापस आने के बाद भी आरोपी राजू परेशान करने लगा। शुक्रवार रात को राजू ने बुजुर्ग से खाना मांगा और नहीं देने पर धमकी दी। जिसकी जानकारी महिला ने एक एनजीओ को दी।

एनजीओं की मदद से आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहपुरा में झुग्गी में रहता है। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास बैठने से उसकी बुजुर्ग महिला से पहले से जान पहचान थी। वह भी निमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे है। जिसमें दो बेटे खंडवा में रहते है। दोनों उसकी देखभाल नहीं करते। छोटा बेटा खंडवा से उसे लेकर भोपाल आया था, लेकिन तीन साल पहले उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से वह मंदिर के पास ही झुग्गी बनाकर रह रही है। महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना बेटे समान मानती थी और लोगों से मिला खाना भी उसके लिए रखती थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article