Bhopal Rape News: पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर रेप, आधी रात महिला को घसीटते हुए दुकान में ले जाकर बनाया शिकार

Bhopal Rape News: पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर रेप, आधी रात महिला को घसीटते हुए दुकान में ले जाकर बनाया शिकारBhopal Rape News Woman Raped in Just 500 meters away from PHQ accused beat the woman and take her into shop accused arrested

Bhopal Rape News: पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर रेप, आधी रात महिला को घसीटते हुए दुकान में ले जाकर बनाया शिकार

Madhya Pradesh News: प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पुलिस मुख्यालय (PHQ) से महज 500 मीटर की दूरी पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां महिला देर रात जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को पकड़ कर घसीटते हुए एक दुकान में ले गया। मारपीट की फिर दुष्कर्म किया। हालांकि वारदात के बाद जब महिला ने डायल-100 को फोन किया तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है।

MP News: पहले फेसबुक पर की दोस्ती फिर बर्थडे पार्टी में बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि, एक छोटे दुकानदार ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले इस आरोपी ने पहले महिला को बंधक बनाकर मारपीट की। फिर अपनी दुकान में ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटते ही महिला ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले फेसबुक पर दोस्ती फिर बर्थडे पार्टी के बहाने दुष्कर्म
प्रदेश के रतलाम जिले में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। यहां महज एक महीने के भीतर एक लड़ने से सबसे पहले फेसबुक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती, फोन नंबर दिया, धीरे-धीरे वीडियो कॉल पर बात होने लगी फिर बर्थडे पार्टी में बुलाया। जब लड़की पहुंची तो नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जब पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article