शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने , दो सगे भाइयों ने अपनी ही बड़ी बहन के साथ किया दुष्कर्म

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिश्तों के साथ-साथ इंसानियत को भी तार तार कर देने वाली घटना सामने आई है। रिश्तों को तार तार कर देने वाले दो सगे भाइयों ने अपनी ही सगी बहन का रेप कर दिया। सगे भाईयों के दारा किए गए इस गलत काम के बाद महिला किसी तरह आज भोपाल एक थाने में पहुंची और एफआईआर दर्ज करवाई। सगे भाइयों की इस करतूत के खुलासे से लोग हैरान हैं, समाज के लोगों ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है।
ये है मामला
भोपाल के रहने वाले दो छोटे भाइयों ने अपनी ही तलाकशुदा बड़ी बहन के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम किया। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति से अलग होने के बाद मायके में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने माइके में दो छोटे भाइयों और माता पिता के साथ रह रही थी। छोटे भाइयों की भाइयों की उम्र 32 और 35 साल है। दोनों आरोपी भाइयों की भी अभी शादी भी नहीं हुई है।
जबरन छत पर ले गए
पीड़िता ने बताया कि 24 फरवरी 2020 की रात करीब 12:30 बजे उसके दोनों भाई उसके कमरे में आए और वे उसका मुंह हाथ से बंदकर जबरन छत पर ले गए। उसकी आंखों में मिर्ची झोंककर मारपीट की गई। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में जब वह नीचे पहुंची तो माता-पिता ने उसकी हालत देखकर उससे मारपीट की। आरोप है कि वह थाने में रिपोर्ट करना चाहती थी, लेकिन मां-बाप ने सपोर्ट नहीं किया।
8 महीने बाद केस दर्ज कराई पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि घटना के करीब 8 महीने बाद वह गुरुवार शाम थाने में पहुंच कर अपने दोनों सगे भाइयों और पिता के खिलाफ एफआईआर कराई। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ गैंगरेप और माता-पिता पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला तलाकशुदा है वह माता पिता के साथ अपने मायके में रहती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का कहना है कि 24 फरवरी 2020 के बाद दोबारा उसके साथ दुष्कर्म नहीं किया गया, लेकिन वो इससे उबर नहीं पा रही थी। थाने की महिला एसआई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं।
0 Comments