Bhopal Police RI : क्रिकेट खेल रहे ​थे पुलिस RI, अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Police RI : क्रिकेट खेल रहे ​थे पुलिस RI, अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती Bhopal Police RI Deepak Patil who was playing cricket suffered a heart attack vkj

Bhopal Police RI : क्रिकेट खेल रहे ​थे पुलिस RI, अचानक आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Police RI : राजधानी भोपाल पुलिस में उस समय हड़कंप मंच गया जब भोपाल पुलिस के रक्षित निरीक्षक दीपक पाटिल को हार्ट अटैक आया। दरअसल, दीपक पाटिल को क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक आया था। जैसे उन्हें अटैक आया तो उनके साथ खेल रहे साथी पुलिसकर्मीयों ने तुरंत सीपीआर दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दीपक पाटिक ठीक हैं, अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार आरआई दीपक पाटिक ​रविवार सुबह ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे, उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वो गिर पड़े। पाटिल को गिरता देख तुरंत मैदान में मौजूद पुलिसकर्मीयों ने उन्हें सीपीआर दिया और मैदान के ठीक सामने स्थित नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

खाने के शौकीन है आरआई पाटिल

पुलिस आरआई खाने पीने के काफी शौकीन है, जिसके चलते उनका 109 किलो वजन हो गया था। खबरों के अनुसार दीपक पाटिल इतने शौकीन है कि वह एक बार में 10 से 12 रस मलाई खा जाते थे। शौक के चलते वह काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी खा जाते थे, जिसके चलते उनका वजन काफी बढ़ गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी। जिसके बाद आरआई पाटिल ने अपना 31 किलो वजन कम कर लिया था। उन्होंने अपना वजन जिम जाकर ​कम किया था। वह हर एक दिन छोड़कर करीब आधा घंटा एक्सरसाइज करते हैं। फिलहाल आरआई पाटिल खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article