पुलिस लाइन में डीआईजी और कलेक्टर ने की शस्त्र पूजा, पारंपरिक परिधान पहनकर हुए शामिल
भोपाल। नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में आज दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में डीआईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने पारंपरिक पगड़ी और परिधान पहनकर पूरे विधि विधान से शस्त्रों की पूजा की। इसके बाद हवन पूजन के साथ मां दुर्गा की आरती की गई। आरती के बाद वाहनों की पूजा कर डीआईजी इरशाद वली एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया व मौजूद सभी अधिकारियों द्वारा थ्री नॉट थ्री रायफल व पिस्टल से हर्ष फायर किए गये।
शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आग्रह किया
कार्यक्रम के बाद डीआईजी इरशाद वली एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा असत्य पर सत्य की जीत के त्यौहार विजयादशमी एवं दशहरा की सभी पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं शहर वासियों को शुभकामनाएं दी एवं त्यौहार हषोल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आग्रह किया।
ये रहे मौजूद
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसपी साउथ साई कृष्ण थोटा, एएसपी रजत सकलेचा, एएसपी राजेश भदौरिया, एएसपी संदेश जैन, एएसपी रामसनेही मिश्रा, एएसपी दिनेश कौशल, प्रोबेशनर एएसपी अभिषेक आनंद एवं डीएसपी लाइन विक्रम सिंह रघुवंशी, सीएसपी भूपेंद्र सिंह, आरआई दीपक पाटिल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी व मीडिया बंधु मौजूद रहे।
0 Comments