भोपाल: केक काटकर मनाया जाता है पेड़ का जन्मदिन, 25 साल से परंपरा निभा रहे हैं यहां के लोग

भोपाल: केक काटकर मनाया जाता है पेड़ का जन्मदिन, 25 साल से परंपरा निभा रहे हैं यहां के लोग Bhopal: People celebrate the tree's birthday by cutting a cake, tradition has been going on for 25 years nkp

भोपाल: केक काटकर मनाया जाता है पेड़ का जन्मदिन, 25 साल से परंपरा निभा रहे हैं यहां के लोग

भोपाल। आपने अक्सर लोगों को इंसानों या पालतू जानवरों का जन्मदिन मनाते देखा होगा। लेकिन राजधानी भोपाल के भेल इलाके में एक ऐसा पेड़ है जिसका जन्मदिन हर साल लोग मनाते हैं। पिछले 25 सालों से इस पेड़ का जन्मदिन मनाया जा रहा है। लोग इस मौके पर केक भी काटते हैं। इस साल भी 21 जून को इसका बर्थडे मनाया गया था।

किसी बच्चे की तरह मनाते हैं पेड़ का बर्थडे

बतादें कि भेल टाउनशिप के आदर्श मार्केट में यह नीम का पेड़ स्थित है। इस पेड़ को साल 1995 में लगाया गया था। आदर्श मार्केट के व्यापारी हर साल प्रकृति और पर्यावरण प्रेम को दिखाते हुए इसका जन्मदिन मनाते हैं। बर्थडे के दिन किसी बच्चे की तरह ही इस पेड़ का जन्मदिन मनाया जाता है। मार्केट के व्यापारी इसके लिए झालरें सजाते हैं, बलून लगाते हैं और केक भी काटते हैं। लोग इस पेड़ को इतना प्यार करते हैं कि आज तक किसी ने इस पर एक भी खरोंच नहीं आने दी।

लोग पेड़ बचाने का संकल्प लेते हैं

लोग जन्मदिन के दिन पेड़ को नए कपड़े पहनाते हैं और उसे रंगबिरंगे झालरों से सजाया जाता है। नीम के पेड़ के साथ लेग दो अन्य पेड़ों को भी सजाया जाता है। इसके बाद लोग केक काटते हैं। साथ ही वहां मौजूद सभी लोग पेड़ बचाने का संकल्प भी लेते हैं। इस मौके पर आदर्श मार्केट के व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में भेल कर्मी भी आते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर होता है नीम का पेड़

गौरतलब है कि देश में नीम के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। लोग इस पेड़ की पूजा करते हैं। नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसकी पत्तियों से लेकर बीज तक सबकुछ उपयोगी होता है। इसकी पत्तियां कई तरह के संक्रमण को रोक सकती हैं। शास्त्रों में भी नीम की बहुत मान्यता है। कहा जाता है कि बरगद और पीपल के साथ नीम का पेड़ लगाया जाए, तो इसे त्रिवेणी ( ब्रह्मा, विषणु और महेश) माना जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article