Bhopal news: लव जिहाद के बाद लैंड जिहाद का मामला गरमाया, भूमाफियों ने कब्जे के लिए बनाईं मजारें

Bhopal news: लव जिहाद के बाद लैंड जिहाद का मामला गरमाया, भूमाफियों ने कब्जे के लिए बनाईं मजारें

भोपाल : देश में इन दिनों 'लव जिहाद' का मामला गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में अब 'लैंड जिहाद' की एंट्री हो गई है। उत्तराखंड के बाद अब मामला मध्य प्रदेश के भोपाल से आया है। दरअसल, ये सरकारी जमीन पर मजार बनाने का मामला है।

भोपाल से सटे कलियासोत बांध की तरफ खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के पास अवैध मजारों का निर्माण किया गया है।

निगम ने की थी कार्रवार्ई

इस जगह पर पहले तो केवल एक ही मजार थी। लेकिन देखते ही देखते यहां 4 से 5 मजारें तैयार हो गई। सरकारी जमीन पर बनी इन मजारों को पहले निगम की तरफ से हटाया भी गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उस जगह पर एक के बाद एक मजार का निर्माण कर दिया गया।

यूनिवर्सिटी की जमीन पर बना दी मजार

जानकारी के अनुसार, ये जमीन खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की है। बावजूद इसके यहां पर मजार बनाई गई। मामले में स्थानीय व्यक्ति ने बताया है कि यहां कुछ समय पहले एक मजार के बारे में पता चला था जिसकी शिकायत करने पर प्रशासन ने कार्रवार्ई भी की थी।

इसके बाद भी अवैध मजारों के निर्माण पर रोक नहीं लगी। इस तरह की गतिविधियां लोगों को भ्रमित करने के लिए की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article