Bhopal News: छोटा तालाब के पास मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Bhopal News: छोटा तालाब के पास मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोटा तालाब के पास शाहजानी पार्क के पास नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नाले में शव की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरेां की मदद से शव को बाहर निकला। बताया जा रहा है कि मृतक की बॉडी एक से दो दिन पुरानी है।

मृतक की पहचान बबलू खान बाग उमराव दुल्हा निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक पछली पकड़ने गया था उसी दौरान उसे मिर्गी आ गई, जिसके चलते वह नाले में गिर गया। मृतक के परिजनों ने बबलू की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले रात में दर्ज कराई थी। बबलू शकु्रवार की सुबह 10 बजे से लापता था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-29-at-4.05.15-PM.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article