Bhopal News : गंदे पानी में सब्जी धोते वीडियो वायरल, रोहित नगर इलाके का बताया जा रहा वीडियो

bhopal-news-video-of-washing-vegetables-in-dirty-water-goes-viral-video-being-told-of-rohit-nagar-area Bhopal News : गंदे पानी में सब्जी धोते वीडियो वायरल, रोहित नगर इलाके का बताया जा रहा वीडियो

Bhopal News : गंदे पानी में सब्जी धोते वीडियो वायरल, रोहित नगर इलाके का बताया जा रहा वीडियो

भोपाल। ठंड शुरू होेते ही Bhopal News लोग हरी सब्जियों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आप भी हरी सब्जियों से अपनी सेहत बनाना चाहते हैं। तो थोड़ा सतर्क हो जाएं। दरअसल एक बार फिर शहर में एक सब्जि वाले द्वारा गंदे पानी में हरी सब्जियां धोने का वीडियो वायरल हो रहा है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से इस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

ऐसी ही एक घटना रोहित नगर इलाके से सामने आई हैं। जिसमें नाले के पानी से सब्जियां धोई जा रही हैं। मजे की बात यह है कि प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। ये लोग लगातार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। देखिए ये वायरल वीडियो।

रोहित नगर इलाके का बताया जा रहा वीडियो

अगर आप राजधानी भोपाल में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए देखना बेहद जरुरी है। राजधानी भोपाल के सब्जी वाले आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जो सब्जियां आप खरीदते हैं उन्हें कुछ सब्जी वाले नाले के पानी से धो रहे हैं। ताजा घटना रोहित नगर की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सब्जी वाला नाले के पानी से सब्जी धोते देखा जा सकता है। वहीं आप ये जानकर चौक जाएंगे। कि ये कोई अकेली घटना नहीं है जब राजधानी का कोई सब्जी वाला नाले के पानी से सब्जी धोते कैमरे में कैद हुआ है। बल्कि ऐसी ही एक घटना 26 अक्टूबर को भी देखने को मिली थी जब ऐसे ही एक वायरल वीडियो में एक सब्जी वाला नाले के पानी से सब्जी धोते कैमरे में कैद हुआ था। ये पुराना वीडियो सिंधी कॉलोनी का था। इन दो वीडियो को देखकर आप साफ समझ सकते हैं कि सब्जी खरीदने के बाद उसे साफ पानी से धोना कितना जरूरी है। वही ऐसे सब्जी वालों के खिलाफ कार्रवाई भी बेहद जरुरी है जो अपनी सुविधा के लिए लोगों को सब्जी बेचने के साथ बीमारी भी बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article