Bhopal News: बैरसिया में करीब 12 घंटे में दो सड़क दुर्घटनाएं, बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, एक की मौत की खबर, दो घायल

Bhopal News: बैरसिया में करीब 12 घंटे में दो सड़क दुर्घटना, बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, एक की मौत की खबर, दो घायलBhopal News Two road accidents in about 12 hours in Berasia two Bike rider injured news of one killed

Bhopal News: बैरसिया में करीब 12 घंटे में दो सड़क दुर्घटनाएं, बाइक सवार हुए हादसे का शिकार, एक की मौत की खबर, दो घायल

Bhopal Accident News: राजधानी भोपाल के बैरसिया में महज 12 घंटे में दो सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। बाइक सवार इन सड़क हादसों के शिकार हुए हैं। एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

publive-image

बुधवार सुबह बैरसिया रोड पर डीआईजी बंगला चौराहे के पास चौकसे नगर के सामने एक बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत की सूचना है। फिलहाल उसे एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल भेजा गया है।

publive-image

इससे पहले मंगलवार देर शाम 7 बजे के आस पास भी बैरसिया में एक रोड एक्सीडेंट हुआ था। बैरसिया थाना के चांटाहेड़ी बायनदी पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं घटना स्थल से गुज़र रहे बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और बैरसिया एसडीएम आरएन श्रीवास्तव ने दोनों को अस्पताल पहुंचवाया।

publive-image

घायलों के नाम चांटाहेड़ी निवासी विशाल और गुड्डा बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article