भोपाल। Bhopal News : राजधानी भोपाल के कोलार स्थित प्रियंका नगर में mp breaking news स्थित नगर निगम के वाहन की चपेट में आने से एक डेढ़ साल की मासूम वैदांगी की मौत हो गई थे। जिसमें मिली ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी ड्रायवर पर 304 ए का मुकदमा कायम कर लिया है। मामला मंगलवार का है। जब सुबह करीब 10.30 बजे तेज गति से नगर निगम का कचरा वाहन प्रियंका नगर स्थित जे-117 के सामने से तेजी से गुजरी जिसकी चपेट में मासूम के आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ड्रायवर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी ड्रायवर पर 304 ए का मुकदमा कायम कर लिया है। पड़ोसियों के बताए अनुसार आरोपी ड्रायवर हमेशा ही बहुत तेजी से वाहन चलाता था।
गांधी नगर में तीन मंजिल बिल्डिंग से गिरा मासूम —
तो वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल के ही गांधीनगर में तीन मंजिला बिल्डिंग की खिड़की से गिरने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई है। थाना प्रभारी अरुण शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गांधी नगर स्थित रोहित थडानी मैपल ट्री कॉलोनी में थर्ड फ्लोर पर रहते थे। घर पर पुताई का काम होने के चलते सामान यहां वहां पड़ा था। खिड़की के पास रखे सोफे पर खड़े होकर झांक रहा था। इसी दौरान असंतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया।