Bhopal News : छत पर खेल रही छह साल की मासूम के साथ ज्यादती की कोशिश, दी जान से मारने की धमकी

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर 6 साल की Bhopal News मासूम बच्ची के साथ एक नाबलिग ने ज्यादती की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि मासूम छत पर खेल रही थी तभी नाबालिग ने ज्यादती की कोशिश की। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और बाल्कि पड़ोस में रहने वाला नाबालिग था। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची के साथ हरकत करने के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। बच्ची ने जब इस घटना के बारे में अपने माता पिता के बारे में बताया तो मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने इस मामले की शिकायत निशातपुरा थाने में की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि निशातपुरा इलाके में छत पर खेल रही छह साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले मनचले किशोर ने ज्यादती की। इससे पहले वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता मासूम की मां आ गई तो वह भाग गया। पुलिस ने इस मामले में किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जिस मकान में मासूम का परिवार किराए से रहता है उसी मकान में अन्य किराएदार भी भी रहते हैं। मकान में रहने वाले सभी लोगों के बच्चे अक्सर ही छत पर खेलते हैं। मासूम कल दोपहर दो बजे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।थोड़ी देर बाद सभी बच्चे अपने.अपने घर चले गए तथा मासूम छत पर अकेली रह गई। इसी दौरान अन्य किराएदार का 15 वर्षीय बेटा छत पर आया। उसने मासूम को अकेला देखा उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। घटना के तुरंत बाद ही मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने छेड़छाड़ व ज्यादती का मामला दर्ज करने के बाद नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।