MP News: आज BJP प्रवासी विधायकों का होगा प्रशिक्षण, देशभर के 230 बीजेपी विधायक होंगे शामिल

प्रदेश में चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए आज देशभर से 230 BJP विधायक राजधानी भोपाल आएंगे। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार से

MP News: आज BJP प्रवासी विधायकों का होगा प्रशिक्षण, देशभर के 230 बीजेपी विधायक होंगे शामिल

भोपाल। प्रदेश में चुनावी माहौल को गर्म करने के लिए आज देशभर से 230 BJP विधायक राजधानी भोपाल आएंगे। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार से पहुंच रहे 230 BJP विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कान्हा फन सिटी में विधायकों का प्रशिक्षण होगा।

केंद्रीय संगठन ने भेजा है विधायकों को

इसके बाद सभी विधायकों को राज्य के विधानसभा क्षेत्र भेजा जाएगा। केंद्रीय संगठन ने विधानसभावार विधायकों की ड्यूटी लगाई है। ऐसे में सभी विधायक उन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मैदानी स्थिति का आकलन करेंगे और संभावित दावेदारों को लेकर संगठन को रिपोर्ट देंगे।

विधानसभाओं जमीनी हकीकत लागाएंगें पता

सभी विधायकों को प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं में जमीनी हकीकत पता लगाने के लिए ग्राउंट पर भेजा जाएगा। विधायक अपनी रिपोर्ट बीजेपी संगठन को सौंपेगें। बता दें की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इन सभी 230 विधयकों की प्रदेश में ड्यूटी लगाई है।

प्रशिक्षण में ये नेता भी होंगे शामिल

इन विधायकों को चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चार राज्यों से आए भाजपा विधायकों को प्रशिक्षण देंगे।  प्रशिक्षण कार्यक्रम भोपाल में शाम पांच बजे तक चलेगा।

सीएम शिवराज बताएंगें प्रदेश की स्थिति

सीएम शिवराज सिंह चौहान सभी विधायकों को प्रेदश की वर्तमान स्थिति का परिचय देंगे। सीएम समेत सभी नेता इन विधायकों को प्रशिक्षण में कार्यक्रम में बताएंगे कि क्या-क्या कार्य करना है। बता दें कि विधायकों के सहयोग के लिए प्रदेश में एक व्यवस्था टोली भी बनाई जाएगी।

व्यवस्था टोली में विजय दुबे, मंत्री विश्वास सारंग, डा. मोहन यादव, विधायक सरदेंदू तिवारी, अभय यादव को शामिल किया गया है। इन सभी विधायकों को प्रशिक्षण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। प्रशिक्षण का कार्य इसी टोली के माध्यम से कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

CAG Report: कैग की रिपोर्ट को लेकर आप विधायकों ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों को पारिवारिक उलझनों और आर्थिक समस्याओं का हल मिलेगा, जानें अपना राशिफल

Calcium Rich Foods: डाइट में शामिल कर लें ये 4 सुपरफूड्स, हड्डियों और दांतों रखेंगे मजबूत

Bird Flu Symptoms: ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, बर्ड फ्लू ले सकता है आपकी जान, झारखंड में 9 महीने की बच्ची में बर्ड फ्लू की पुष्टि

Pandit Dhirendra Shastri: नेपाल में पंडित धीरेंद्र शास्त्री, राजगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आज से, मिलेंगे रुद्राक्ष!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article