MP News: 10वीं बोर्ड में बड़ा बदलाव, खत्म होगी बेस्ट आफ फाइव योजना, आदेश जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड से बेस्ट आफ फाइव योजना अगले सत्र से समाप्त हो जाएगी। अब 6 विषयों में पास होना जरुरी होगा।

MP News: 10वीं बोर्ड में बड़ा बदलाव, खत्म होगी बेस्ट आफ फाइव योजना, आदेश जारी

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड से बेस्ट आफ फाइव योजना अगले सत्र से समाप्त हो जाएगी। इस योजना को खत्म करने के पीछे मंडल ने विशेषज्ञों की बैठक कर पांच से छह साल के 10 वीं के परिणामों का आकलन कर ये निर्णय लिया है। जिसमें पाया गया कि इस योजना के कारण 10वीं के विद्यार्थी मुख्य विषय अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में पीछे हो रहे थे।

पहले 5 विषयों में पास होना था जरुरी

ऐसे में मंडल ने शासन को इसे लेकर प्रस्ताव भेजा था। जो अब मंजूर हो चुका है। गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका आदेश जारी कर जानकारी दी है। आपको बता दें कि बेस्ट आफ फाइव योजना 10वीं के रिजल्ट को सुधारने के लिए 2017-18 में लागू किया गया था। इस योजना में अगर विद्यार्थी छह विषयों में से पांच विषय में पास और 1 विषय में फेल हो जाता था। तो उसे पास घोषित कर दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। छात्रों को सभी 6 विषयों में पास होना जरुरी होगा।

10वीं का रिजल्ट सुधारने लिया फैसला

साथ ही इस सत्र में छोत्रों को गणित के सब्जेक्ट में दो विकल्प दिए जाएंगे। छात्रों को गणित और उच्च गणित लेने की सुविधा प्रदान की गई है। बेस्ट ऑफ फाइव योजना को समाप्त करने के लिए शिक्षा मंडल के विशेषज्ञों की बैठक हुई थी।

मुख्य विषयों में पिछड़ रहे थे छात्र

इस बैठक में करीब तय हुआ कि पिछले पांच से छह साल देखकर ही यह निर्णय लिया गया है कि अब बेस्ट ऑफ फाइव को समाप्त किया जाए। विशेषज्ञों के अध्ययन में यह भी सामने आया है कि 10 वीं क्लास के स्टूडेंट्स मुख्य विषयों जैसे अंग्रेजी, गणित व विज्ञान में पिछड़ रहे हैं। बता दें माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रत्येक वर्ष होने वाली परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों के लिए सफलता और सौभाग्य का दिन है आज, जानें अपना राशिफल

Sharad Pawar On Ajit Pawar: नहीं हुई है NCP में कोई टूट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार का बयान चर्चा में  

Aaj ka Panchang: आज इस दिशा की यात्रा करने से बचें, पढ़ें आज का पंचांग

Donald Trump Arrested: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जॉन ट्रंप गिरफ्तार, इन शर्तो में मिली जमानत

CG Election 2023: चुनावी तैयारियां तेज, निर्वाचन आयोग, कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक

शिक्षा विभाग मप्र, एमपी बोर्ड में बदलाव, बेस्ट आफ फाइव योजना, मप्र न्यूज, भोपाल न्यूज, MP education department, change in MP board, best of five scheme, MP news, Bhopal news,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article