MP News: मप्र में आएगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया उन्होंने जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

MP News: मप्र में आएगी मुख्यमंत्री जन आवास योजना, स्वतंत्रता दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया उन्होंने जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपना संकल्प दोहराता हूं। कोई गरीब बिना जमीन के लिए नहीं रहेगा। हम मुख्यमंत्री जन आवास योजना लेकर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अनुच्छेद को हटाया।

एक देश में 2 विधान, 2 प्रधान नहीं चलेंगे। उस संकल्प को हमारे पीएम मोदी ने पूरा किया। आज भारत एक नई ताकत के साथ खड़ा हुआ है। इसके अलावा सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि महाकाल लोक के बाद अब ओरछा में राजा राम लोक, जानापाव में भगवान परसुराम लोक, छिंदवाड़ा के जमसावली में हनुमान लोक, भोपाल में महाराण प्रताप लोक बनाया जाएगा।

सीएम ने की ये बड़ी घोषनाएं

जल्द शुरू होगी प्रदेश में 5 G सेवा।

सरकारी स्कूल के 25 हज़ार शिक्षकों की भर्ती

प्रत्येक विकास खंड में 30 बेड का अस्पताल

महेश्वर में बनेगा अहिल्या लोक

भोपाल में महाराणा प्रताप लोक बनाया जाएगा

चित्रकूट में वनवासी और ओरछा में रामराज लोक बनेगा

पुलिस आधिकारियों का हुआ सम्मान

पुलिस के 66 अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम ने सम्मानित किया। उत्कृष्ट सेवा, वीरता के लिए पदक पाने वाले पुलिसकर्मी को सीएम ने सम्मानित किया है। इस सम्मान समारोह में आदित्य मिश्रा को फिर राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया। बता दें कि आईपीएस अधिकारि आदित्य मिश्रा ने तीन नक्सलियों का एनकांउटर किया था। फिलहाल आदित्य मिश्रा इंदौर में बतौर डीसीपी पदस्थ हैं।

इसके अलावा मुठभेड़ में शामिल रहे SI रामपदम शर्मा को सम्मानित किया गया। सीएम शिवरा​ज सिंह चौहान ने पदक देकर पदक आशीष शर्मा और आरक्षक रमेश विश्वकर्मा भी सम्मानित किया।

सीएम ने अपने भाषण में इन बातों का किया जिक्र

पहले हमारी सड़कें मात्र 60 हजार किलोमीटर लंबाई की थीं, जो अब बढ़कर 5 लाख किलोमीटर से अधिक हैं। तब हमारी ऊर्जा क्षमता करीब 5 हजार मेगावॉट थी, जो अब बढ़कर 29 हजार मेगावॉट से अधिक हो गई है। तब प्रदेश में प्रति व्‍यक्ति वार्षिक आय लगभग ₹12 हजार थी, जो अब ₹1.40 लाख है। तब मध्‍यप्रदेश के बजट का आकार लगभग 23 हजार करोड़ रुपए था, जो अब 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक है।

मध्‍यप्रदेश में 10 अभूतपूर्व सामाजिक क्रांतियां हुई हैं। पहली सामाजिक क्रांति है- भूमि और आवास की क्रांति। सरकार का संकल्‍प है कि मध्‍यप्रदेश की धरती पर कोई भी ग़रीब बिना ज़मीन और बिना पक्‍के मकान के नहीं रहेगा।

करोड़ों माताओं-बहनों एवं बेटियों के सम्‍मान, स्‍वावलंबन, स्‍वास्‍थ्‍य, सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण के लिए जो कार्य मध्‍यप्रदेश की सरकार ने किए हैं, उनके बलबूते पर मध्‍यप्रदेश महिला कल्‍याण में देश का एक मॉडल राज्‍य बन गया है।

मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के रूप में मध्‍यप्रदेश में सुशासन की एक नई क्रांति प्रवाहित हुई है। अभियान के प्रथम चरण में 83 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्‍न योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। अभियान के दूसरे चरण में 68 लाख 46 हजार से अधिक आवेदनों व 1 लाख 73 हजार से अधिक सी.एम. हेल्‍पलाईन शिकायतों का निराकरण हुआ है।

मध्‍यप्रदेश एक ऐसा राज्‍य है, जहाँ सरकार ने विकास को त्‍योहार का स्‍वरूप दे दिया है। पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्‍त, 2023 तक विकास-पर्व की लहर गाँव-गाँव और शहर-शहर चली है। विकास-पर्व के दौरान 45 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन संपन्‍न हुआ है।

सेवा और सुशासन की प्रतिज्ञा के साथ हमने मध्‍यप्रदेश के कायाकल्‍प का अभियान प्रारंभ किया था। तब और अब का फ़र्क साफ दिखता है। तब हमारी आर्थिक विकास दर 0.10% थी, जो अब 16% से अधिक है। तब खाद्यान्‍न उत्‍पादन मात्र 159 लाख मीट्रिक टन था, जो अब बढ़कर 619 लाख मीट्रिक टन है।

ये भी पढ़ें:

The Vaccine War Teaser Out: कोरोना पर आधारित ‘द वैक्सीन वॉर’ का टीजर आउट, डायरेक्टर अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो

MP Assembly Election 2023: श्योपुर विधानसभा और चुनाव परिणाम 2018 के बारे में

Wanindu Hasaranga: 26 वर्षीय ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने संन्यास की घोषणा की, जाने क्या हुई बात

Fighter Motion Poster Out: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ फाइटर का वीडियो, इन सितारों का लुक वायरल

Optical Illusion Test: आपको इस तस्वीर में पहले क्या दिखा फूल या चेहरा? आपका जवाब बता सकता है आपकी पर्सनालिटी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article