Sanchi Dugdh Sangh: भोपाल दुग्ध संघ ने अपने कर्मचारियों को बांटा दो करोड़ का दीवाली बोनस, 15 दिन पहले दिया पैसा

भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने अपने करीब डेढ़ हजार श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को करीब 2 करोड़ रुपए का बोनस बांटा है। दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपाल अधिकारी ने बताया दीपावली के 15 दिन पहले प्लांट एवं दफ्तरों में कार्यरत श्रमिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बोनस दिया गया है। श्रमिकों को एक करोड़ 96 लाख 1791 एवं रेगुलर कर्मचारियों को करीब ढाई लाख रुपए का बोनस दिया गया है। दुग्ध संघ के सीईओ आरपीएस तिवारी ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार के उपक्रम और विभागों में यह पहला संस्थान है जहां इस बार दीपावली से 15 दिन पहले बोनस दिया गया है।