भोपाल में कट्टे की नोक पर फिर बड़ी लूट: हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे दो बदमाश, सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार

Bhopal News: भोपाल में बंदूक की नोक पर फिर बड़ी लूट: हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुसे दो बदमाश, सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार

Bhopal-News

Bhopal News: राजधानी भोपाल में कट्टे की नोक पर एक बार फिर लूट की बड़ी वारदात हुई है।आपको बता दें कि दो बदमाश हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में घुस गए और दुकानदार पर कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर और कैश लूटकर फरार हो गए। वारदात बाग सेवनिया थाना इलाके की है। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।

दुकानदार के सीने पर अड़ाया कट्टा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रचना नगर के रहने वाले मनोज चौहान की कृष्णा आर्केड में SS ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे मनोज अपनी दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में ही थे कि इसी दौरान दो बाइक सवार दो बदमाश हेलमेट पहनकर दुकान मे घुस गए।

बदमाशों ने दुकानदार मनोज के सीने पर कट्टा अड़ाया और नकदी और निकालने का कहा। मनोज काफी डर गए थे। लुटेरों ने इसके बाद दुकान में रखे जेवर, राखियां और तिजोरी में से नकदी निकाली और फरार हो गए।

आसापस के CCTV फुटेज खंगाले, नहीं मिला सुराग

बदमाशों ने भागते वक्त मनोज के हाथ पर चाकू से हमला भी किया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मनोज का बयान लिया और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज चेक किए।

इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर लूट का मामला दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी है। वहीं लूटे गए माल का आंकलन किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: MP में रक्षाबंधन के बाद ही तेज बारिश के आसार: मुरैना के 20 गांवों में घुसा तालाब का पानी, सड़क पर आए लोग, फसलें बर्बाद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article