Bhopal Nagar Nigam Budge : नगर निगम बजट मीटिंग में बड़ा फैसला, पीएम आवास योजना से हटाए जाएंगे ये लोग

Bhopal Nagar Nigam Budge : नगर निगम बजट मीटिंग में बड़ा फैसला, पीएम आवास योजना से हटाए जाएंगे ये लोग bhopal-nagar-nigam-budge-big-decision-in-municipal-corporation-budget-meeting-these-people-will-be-removed-from-pm-awas-yojana-pds

Bhopal Nagar Nigam Budge : नगर निगम बजट मीटिंग में बड़ा फैसला, पीएम आवास योजना से हटाए जाएंगे ये लोग

भोपाल। Bhopal Nagar Nigam Budge एमपी में आज नगर निगम की बजट बैठक परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षदों के जवाब से विपक्ष बचता दिखाई दिया। बजट में सबसे खास बात ये रही कि न किसी भी प्रकार का टैक्स लगाया गया है और न ही किसी भी प्रकार की वृद्धि की गई है। कांग्रेस नचली। तो वहीं हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित प्रश्न को लेकर सदन में हंगामा हो गया। जहां कांग्रेस पार्षदों ने भष्ट्राचार के आरोप बीजेपी पर लगाए हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष किसान सूर्यवंशी ने कहा कि इतने बड़े अभियान पर देश हो गर्व होना चाहिए। इसपर प्रश्न लगाना उचित नहीं।

एजेंडे पर चर्चा के बाद महापौर मालती राय का अभिभाषण शुरू हो गया। उन्होंने मौजूदा वित्तीय स्थिति ठीक नहीं बताई। उनके अनुसार आय से ज्यादा खर्च हैं। जिसके चलते आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने की बात कही गई है। उनके अनुसार इस बार अनावश्यक खर्च पर कटौती की जाएगी। तो वहीं महापौर ने 3300 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। हालांकि इसे 8231 रुपए घाटे का भी बताया गया है। महापौर ने कहा कि भोपाल में व्यक्तिगत नल कनेक्शन की दिशा में काम किया जा रहा है। जिसे लेकर भविष्य में पूरा किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने स्वच्छता में भी भोपाल को नंबर.1 बनाने की बात कही है। इसके लिए जिम्मेदारी हर वार्ड पार्षद को उठाना होगी। उन्होंने कहा है कि सभी अपने जनमदिन, एनिवर्सिरी के दिन एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी बच्चे की तरह परवरिश करें।

जिनके नहीं मकान उन्हें हटाएंगे -

महापौर ने कहा कि पीएम आवास के तहत ऐसे कई मकान हैं, जिनमें आवंटन तो किसी के नाम से हुआ, लेकिन रह कोई और रहा है। ऐसे लोगों को हटाएंगे। यह काम पार्षद करें। वे अपने वार्ड की चिंता करें। ताकि सही लोगों को मकान मिल सके। जिनके नाम से मकान का आवंटन हुआ है, वे ही मकान में रहें।

नीमच में लगेंगे प्रोजेक्ट, ऐशबाग स्टेडियम का नाम बदला  Bhopal Nagar Nigam Budge 
भोपाल नगर निगम की बजट मीटिंग में नीमच में लगने वाले विंड और सौलर प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की कुर्सी घेर ली और नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पूछा.एक्सपर्ट की राय ली गई क्या, इसके बाद कांग्रेस पार्षद अध्यक्ष की कुर्सी के सामने ही धरने पर बैठ गए। दोनों प्रोजेक्ट को लेकर बहुमत के आधार पर मंजूरी दे दी गई। ऐशबाग स्टेडियम का नाम भी बदला गया है। यह बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भोपाल के पूर्व सांसद स्व कैलाश सारंग के नाम पर हो गया है। इसके अलावा दो सड़कों के नाम भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व बाबूलाल गौर और शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम पर रखे गए हैं।

पार्षदों ने उठाए ये मुद्दे - Bhopal Nagar Nigam Budge 
प्रश्न काल में कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने होडिंग्स को लेकर मुद्दा उठाया। तो वहीं सदस्य जगदीश यादव ने कहा है कि शहर में नियम अनुसार होडिंग्स लगाए गए हैं। इस पर विपक्ष ने पीएम आवास के आवंटन का मामला का विपक्ष ने मुद्दा उठाया है। तो वहीं निगम भवन की बांड्रीवाल में खर्च की गई राशि का मुद्दा भी विपक्ष ने उठाया है। नेता प्रतिपक्ष ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छ मिशन भारत में बड़ा घोटाला हुआ है। नेता प्रतिपक्ष ने सदम में स्मार्ट सिटी का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस पार्षद ने स्मार्ट सिटी मामले को लेकर हंगामा कर दिया है।

शहर में लगाए एक करोड़ के झंडे - Bhopal Nagar Nigam Budge 
निगम ने कांग्रेसियों ने आरोप लगाए हैं कि हर घर तिरंगा के तहत शहर में एक करोड़ के झंडे लगाए हैं। तो वहीं दो करोड़ की निगम ने ख़रीदी झंडे की गई है। हालांकि इस समय सदस्य सुषमा बबीसा विपक्ष के सवाल का जवाब नहीं दे पा रही हैं। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कांग्रेस पार्षद सोलर प्लांट व सोलर विंड प्रोजेक्ट के विरोध में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि 90 करोड़ का कर्ज भारी पड़ेगा। इतना ही नहीं ये इतना बड़ा कर्ज निगम की कमर तोड़ कर रख देगा।

नगर निगम का बजट पेश .-
आपको बता दें नगर निगम का बजट भी पेश कर दिया गया है। जिसमें कुल अनुमानित बजट राशि 330685.31लाख रूपए का बजट पेश किया गया है। जानकारों की मानें तो 8231.51 लाख के घाटे का बजट पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article