बेंगलुरु। Bhopal MP Pragya Singh Thakur FIR इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कर्नाटक पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जहां पर उनका विवादित बयान शिकायत का आधार बना है।
जानें क्या दिया था विवादित बयान
आपको बताते चलें कि, भोपाल इकी बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान देते हुए कहा था कि, लव जिहाद में हिंदुओं से अपनी लड़कियों की देखभाल करने और घर पर हथियार रखने के लिए कहा। उन्होंन कहा, हथियार न हो तो सब्जी काटने वाले चाकू की धार तेज कर लें। उन्होंने हमारे हर्ष को चाकू से गोद कर मार डाला था। उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं को मारने के लिए चाकुओं का इस्तेमाल किया है, हमें किसी भी घटना का सामना करने के लिए अपने चाकुओं को तेज रखना होगा। अगर हमारा चाकू सब्जियों को अच्छे से काटता है तो यह हमारे दुश्मनों पर भी कारगर हो सकता है।
शिकायत दर्ज क्यों हुई
यहां पर इस मामले पर शिकायतकर्ता ने प्रज्ञा ठाकुर पर समारोह में बोलते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अत्यधिक ईशनिंदा और अपमानजनक भाषण देने का आरोप लगाया। जिसमें कहा कि, प्रज्ञा सिंह का भाषण अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हथियारों के इस्तेमाल का खुला आह्वान है। यह भी प्रस्तुत किया गया है कि उक्त भाषण में अन्य बातों के साथ-साथ एक विशेष समुदाय के खिलाफ असहिष्णुता, घृणा, हिंसा का संभावित प्रभाव है जो एक अपराध है। इस मामले में उन पर आईपीसी की धारा 153-ए के तहत धर्मों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए, 153-बी राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव के लिए, 268 सार्वजनिक उपद्रव के लिए, 295-ए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्यों के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए, 504 जानबूझकर शांति भंग करने के लिए और 505 सार्वजनिक शरारत जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।