भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के रीजनल मैनेजर पर एक कैंटीन संचालिका ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला मैनेजर के पास कैंटीन के अकाउंट क्लियरेंस के लिए गई थी। जानकारी के अनुसार और महिला के मुताबिक मैनेजर ने महिला से कहा था कि – मैडम आप बहुत सुंदर है। मैं आपसे दोस्ती करना चाहता हूं। अगर आप मेरा साथ देगीं तो मै आपको जमीन से आसमान पर बैठा दूंगा। महिला ने इस बात की शिकायत जहांगीराबाद पुलिस से कि। शिकायत पर जहांगीराबाद पुलिस ने मैनेजर पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के साथ FIR दर्ज की है। हालांकि अभी मैनेजर की गिरफ्तारी नहीं की गई है। लेकिन कार्यवाही जारी है।
जहांगीराबाद TI के अनुसार 28 वर्षीय महिला की मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एक प्रोजेक्ट में कैंटीन है। मामला कई महीने पुराना है। महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्टाफ को भी किया जा रहा है परेशान
महिला ने बताया कि कैंटीन में अकाउंटेंट की गलती से कुछ नुकसान हो गया था। इसके क्लियरेंस के लिए निगम के डायरेक्टर विश्वनाथ और केशव राव प्रसाद से मिली। उन्होंने बताया कि मिंटो हाल में क्षेत्रीय प्रबंधक (मैनेजर) एनके स्वर्णकार बैठते हैं। उनसे ही जाकर इस संबंध में बात करना होगा। एक नवंबर 2020 को मैं उनसे मिलने पहुंची। उन्होंने कहा कि वह पूरी समस्या समझ लिया है। अकाउंटेंट अलीम को इसी कारण नौकरी से निकाल दिया है। महिला का ये भी आरोप है कि स्वर्णकार उन पर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं उनके कांट्रेक्ट को अब रिन्यू भी नहीं किया जा रहा है। अब मेरे स्टाफ को भी परेशान किया जा रहा है।