Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज के काम में तेजी, करोंद में बनेगा 3 लेयर ट्रांसपोर्ट

Bhopal Metro: करोंद तक पहुँचेगी मेट्रो। करोंद चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर। एयरपोर्ट रोड से रत्नागिरी तक बनेगी 6 लेन सड़क।

Bhopal Metro: भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज के काम में तेजी, करोंद में बनेगा 3 लेयर ट्रांसपोर्ट

Bhopal Metro: करोंद तक पहुँचेगी मेट्रो। करोंद चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर। एयरपोर्ट रोड से रत्नागिरी तक बनेगी 6 लेन सड़क। करोंद में बनेगा थ्री टियर ट्रांस्पोर्टेशन सिस्टम, जिसमें ऊपर चलेगी मेट्रो बीच में फ्लाईओवर और नीचे से गुजरेगा सर्विस रोड। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत करोंद चौराहे पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया। भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट प्रथम फेज के अंतर्गत लगभग 30 किमी रूट के ऑरेंज लाइन कॉरिडर के तहत करोंद चौराहे पर मेट्रो स्टेशन बनने व रूट बनने का काम शुरू हो गया है।

4 साल में पूरा होगा निर्माण 

मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट प्रथम फेज के अंतर्गत लगभग 30 किमी रूट प्रस्तावित है, जिसमें ऑरेंज लाइन कॉरिडर करोंद से एम्स तक लगभग 16 किमी की होगी। इसमें 2 भूमिगत स्टेशन (भोपाल जंक्शन एवं नादरा बस स्टैन्ड) एवं 14 एलेवेटेड स्टेशन होंगेl अब करोंद से मेट्रो की लाइन लगने का काम शुरु हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही एनएचएआई द्वारा अयोध्या एयरपोर्ट से रत्नागिरी तक 6 लेन सड़क का निर्माण काम किया जाना है। वहीं करोंद चौराहे पर एनएचएआई द्वारा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। यह निर्माण काम 4 साल में पूरे होंगे।

समन्वय समिति की बैठक कर बाधाओं का करें निराकरण

मंत्री सारंग ने मेट्रो ट्रेन तथा करोंद चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के एलाइनमेन का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का क्रियान्वयन तत्काल शुरू किया जाये। मेट्रो परियोजना के अधिकारी सभी संबधित विभागों, नेशनल हाईवे, लो.नि.वि, नगर निगम, ट्रेफिक पुलिस, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी तथा जिला प्रशासन से समन्वय कर जल्द काम शुरू करें एवं यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मुझसे संपर्क करें तथा समय समय समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर काम की गति की तीव्र करने एवं बाधाओं के निराकरण व समाधान करें।

करोंद चौराहे पर फ्लाईओवर से 5 लाख की जनसंख्या को होगा लाभ

मंत्री सारंग ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 4 लाख जनसंख्या को लाभ मिलेगा। करोंद चौराहे पर ट्रैफिक जाम की कठिनाई के निराकरण के लिये लगभग 2 किमी लम्बाई में फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू  किया जा रहा है। मेट्रो लाईन इस फ्लाईओवर के उपर से निकलेगी, जिसमें सम्पूर्ण चौराहे में फ्लाईओवर तथा मेट्रो के कोई पिलर नहीं होंगे व इस चौराहे का विकास भी उत्कृष्ट रूप से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से चौराहे के विकास के साथ तीन सब-वे का निर्माण भी किया जा रहा है, जिसमें पैदल यात्रियों को चौराहे क्रास करने में असुविधा नही हो तथा मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंच सके।

करोंद को उपनगर बनाने की दिशा में हो रहा काम

मंत्री  सारंग ने कहा कि भोपाल मेट्रो नरेला विधानसभा के लिये बहुत बड़ी सौगात है। यह भोपाल की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लेकर आयेगी। उन्होंने कहा कि करोंद को भोपाल का उपनगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। करोंद चौराहे को विश्व स्तरीय चौराहे के रूप में विकसित करने को लेकर काम किया जा रहा है। मेट्रो एवं फ्लाईओवर का काम पूरा होने के बाद करोंद भोपाल का सबसे व्यवस्थित क्षेत्र के रूप में स्थापित होगा।

सुभाष नगर से करोंद स्टेशन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर पर हो रहा मिट्टी परीक्षण 

ऑरेंज लाइन करोंद से एम्स तक लगभग 16 किमी की होगी। इसमे 2 भूमिगत स्टेशन (भोपाल जंक्शन एवं नादरा बस स्टैन्ड) एवं 14 एलेवेटेड स्टेशन होंगेl ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर से करोंद स्टेशन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर पर मिट्टी परीक्षण का काम किया जा रहा है एवं जल्द ही अन्य काम शुरू किए जाएंगे, जिसमें 17 मीटर के पीयर का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article