Advertisment

Bhopal Metro Project : आज से शुरू होगा मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरा चरण का काम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे भूमिपूजन

Bhopal Metro Project : आज से शुरू होगा मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरा चरण का काम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे भूमिपूजन bhopal-metro-project-the-work-of-the-second-phase-of-the-metro-project-will-start-from-today-chief-minister-shivraj-singh-will-do-bhoomi-pujan

author-image
Preeti Dwivedi
Bhopal Metro Project : आज से शुरू होगा मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरा चरण का काम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे भूमिपूजन

भोपाल। शुक्रवार को भोपाल Bhopal Metro Project मेट्रो प्रोजेक्ट का दूसरा चरण प्रारंभ होने जा रहा है। जिसका भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 4 बजे करेंगे। इसके त​हत एम्स-सुभाष नगर रूट पर पहला स्टेशन बनेगा। जिसकी लागत करीब 421 करोड़ बताई जा रही है। जिसमें 8 मेट्रो स्टेशन बनाएं जाएंगे। 421 करोड़ की लागत से बनाई जा रहे इस प्रोजेक्ट का काम तमिलनाडू की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए दो साल में स्टेशन बनाने का टारगेट रखा गया है। 100 मीटर लंबे और कम से कम 14 मीटर चौड़े होंगे स्टेशन बनाए जाएंगे।

Advertisment

दो साल पूरा करने का है टारगेट
2023 के विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में मेट्रो का काम तेज हो गया है। सीएम शिवराज आज भोपाल में और 26 नवंबर को इंदौर में प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे। जिसके बाद एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी के मेट्रो प्रॉयोरिटी रूट पर स्टेशन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। तमिलनाडू की कंपनी यूआरसी कंस्ट्रक्शन लगभग 421 करोड़ रुपये में 8 स्टेशन बनाएगी। बता दें 2018 में एम्स से सुभाष नगर अंडरब्रिज तक 6.22 किमी के रूट पर सिविल वर्क शुरू हुआ था।
हालांकि मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास 2019 में तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने किया था। एम्स से सुभाष नगर अंडरब्रिज तक जो 8 स्टेशन बनना हैं, उनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति स्टेशन, डीबी सिटी, एमपी नगर जोन-1, आयकर भवन और सुभाष नगर अंडरब्रिज शामिल है। दो साल में यह स्टेशन बनाने का टारगेट रखा गया है। मेट्रो ट्रेन के स्टेशन 100 मीटर लंबे और कम से कम 14 मीटर चौड़े होंगे। साथ ही रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और डीबी सिटी जैसे चहल-पहल वाले स्थानों पर फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे।

Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Bhopal Metro Project bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें