इवेंट : बुक फेस्टिवल Bhopal Me Aaj 18 July
समय: उद्घाटन शाम 05:00 बजे
क्या खास : लिटरेचर लवर्स के लिए बुक फेस्टिवल का आयोजन, उद्घाटन समारोह में साहित्यकार रमेशचंद्र शाह, कथाकार गोविंद मिश्र, कवि राजेश जोशी, व्यंग्यकार ज्ञान चतुर्वेदी, लेखक कैलाशचंद् पंत, कथाकार शशांक, कवि कुमार अम्बुज, कथाकार उर्मिला शिरीष, आलोचक आशीष त्रिपाठी और अनिल त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बुक फेस्टिवल 25 जुलाई तक चलेगा।
एंट्री फ्री।
स्थान: हिंदी भवन।
इवेंट : हमारा शहर हमारे गौरव
क्या खास: स्पेशल इवेंट में श्रीनरेश मेहता, शरद जोशी, मंजूर एहतेशाम, दुष्यंत कुमार, भगवत रावत और पत्रकार प्रभाष जोशी जैसे व्यक्तित्वों पर बातचीत।
समय : शाम 5:00 बजे से रात 7.45 बजे
क्या खास : अलग अलग सत्रों में साहित्यिक परिचर्चा, लेखकों से संवाद और रचना पाठ होंगे।
कल्चरल इवेंट्स
इवेंट : फिल्म शो-ऑफ विंग्स एंड माउंटेन्स
समय: शाम 6:30 बजे
क्या खास : हिमालय की दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में वायुयान द्वारा पैराड्रप के माध्यम से सामान को पहुंचाने पर आधारित फिल्म।
एंट्री 10 रूपए।
कहां : शौर्य स्मारक।
इवेंट : युवा
क्या: 7 दिवसीय रचनाशीलता का महोत्सव
सुबह 10:30 बजे: आमिर खान द्वारा सरोद वादन।
सुबह 11:15 बजे: वैचारिक सत्र का विषय कथा और ह्रदयप्रदेश।
शाम 7 बजे: क्लासिकल डांसर कल्याणी और वैदेही की ओडिसी नृत्य प्रस्तुति।
एंट्री फ्री।
कहां : भारत भवन।
सुविधाएं आपसे जुड़ीं —
रद्द ट्रेनें : भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस की 2-2 ट्रिप रद्द
कारण: ट्रेक पर काम के चलते भोपाल से सिंगरौली के बीच चलने वाली भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
सप्ताह में दो दिन चलने वाली गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 20 एवं 23 जुलाई 2022 को तथा 22166 सिंगरौली-भोपाल द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 एवं 26 जुलाई 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
इवेंट : मृगनयनी जीटीबी में चंदेरी उत्सव:
समय : दोपहर 12 से
क्या खास : चंदेरी की बारीकियों को बताने चंदेरी से आ रहे कारीगर।
कहां : सभी मृगनयनी आउटलेट्स पर।
सप्ताह का प्रदर्शन ‘सरोता’ –
समय : सुबह 11:00 बजे
क्या खास : पीतल से निर्मित सुपारी काटने का उपकरण सरोते का प्रदर्शन, संग्रहालय द्वारा सन 1998 में टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के सोनी समुदाय से संकलित है। इसमें धातु के दो हिस्सों में शामिल ऊपरी हिस्से में एक घुड़सवार की आकृति और निचले हिस्से में एक तेज धार वाला ब्लेड है।
कहां : मानव संग्रहालय।
आर्ट एग्जीबिशन:
समय : दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे
क्या खास : भील समुदाय की चित्रकार कस्सू बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी। एंट्री 20 रूपए।
स्थान: ट्राइबल म्यूजियम।
एग्जिबिट ऑफ द मंथ
समय : सुबह 11 बजे से
क्या खास : नागालैंड के ट्रेडिशनल शाल नेपी कोन्यक का प्रदर्शन
एंट्री फ्री।
कहां : मानव संग्रहालय।