Bhopal Corporation President : ये बन सकते है भोपाल निगम अध्यक्ष, 4 अगस्त को होगा फैसला

Bhopal Corporation President : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम के चुनाव तो संपन्न हो चुके है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मालती राय मेयर चुनी गई है। मेयर चुनाव के बाद अब बारी है, निगम अध्यक्ष के फैसले की। शहर सरकार के लिए 4 अगस्त को शपथ ग्रहण रखा गया है। और इसी दिन निगम अध्यक्ष का फैसला भी होगा। निगम अध्यक्ष पद के लिए शहर के कई सीनियर पार्षद दौड़ में है। 17 जुलाई को नई शहर सरकार के चुनाव संपन्न हो चुके थे। जिसमें बीजेपी के 58 सीटें, कांग्रेस को 22 और 5 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए थे।
निगम अध्यक्ष की दौड़ में ये पार्षद
भोपाल निगम अध्यक्ष का पद महापौर के बाद सबसे बड़ा दूसरा पद होता है। अध्यक्ष की कुर्सी के लिए शहर के कई सीनियर पार्षदों ने अपना दमखम लगाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि निगम अध्यक्ष की कुर्सी के लिए रविंद्र यती, सुरेंद्र बाडिका, राजेश हिंगोरानी और किशन सूर्यवंशी प्रबल दावेदार माने जा रहे है। इसके अलावा कुछ अन्य पार्षद भी हैं जिनका नाम चर्चा में बना हुआ है। बता दें कि महापौर राय पिछड़ा वर्ग है। ऐसे में अध्यक्ष का पद सामान्य या अन्य वर्ग को दिया जा सकता है।
एमआईसी के लिए भी जोड़तोड़
निगम अध्यक्ष की दौड़ के साथ साथ एमआईसी पद के लिए भी दावेदारों की कमी नहीं है। माना जा रहा है कि जो अध्यक्ष नहीं बन पाएगा, उसे मेयर इन कौंसिल में शामिल किया जाएगा। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बीजेपी शहर की सभी विधानसभाओं में से एक-एक पार्षद को शामिल कर सकती है। सूर्यकांत गुप्ता, देवेंद्र भार्गव, ज्योति यादव, शिवलाल मकोरिया, जितेंद्र शुक्ला, अर्चना परमार, बाबूलाल यादव, पूजा शर्मा, सुषमा बाबीसा जैसे पार्षदों के नाम एमआईसी पद के लिए चर्चा में बने हुए है।
0 Comments