भोपाल लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी पीके जैन के घर छापा, जानें क्‍या है मामला

Bhopal Lokayukta Police Raid: मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकायुक्‍त की बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है।

Bhopal Lokayukta Police Raid

Bhopal Lokayukta Police Raid

Bhopal Lokayukta Police Raid: मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकायुक्‍त की बड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है।

आज शुक्रवार दिन के 12 बजे के आस-पास भोपाल लोकायुक्‍त पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भोपाल लोकायुक्‍त ने नगर निगम के रिटायर्ड अधिकारी पीके जैन के घर पर छापा मारा है।

पीके जैन नगर निगम के रिटायर्ड SE हैं। लोकायुक्‍त को पीके जैन के संदर्भ में जानकारी मिली थी कि पीके जैन ने विदेश में निवेश किया हुआ है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1821813908488781899

क्‍या है पूरा मामला

आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में निगम के रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री पीके जैन कार्रवाई की जा रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पीके जैन संविदा पर कार्य कर रहे थे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1821812747648069862

लोकायुक्त टीम (Bhopal Lokayukta Police Raid) को पीके जैन के विदेश में भी निवेश की जानकारी मिली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीके जैन कुछ दिन पहले ही कनाडा से लौटे हैं।

publive-image

लोकायुक्त पुलिस की टीम भोपाल स्थित घर पर सर्चिंग कर रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई की जा रही है।

भोपाल के लाल घाटी स्थित आवास पर लोकायुक्त की टीम सर्चिंग कर रही है। पीके जैन अधीक्षण यंत्री पद से 2023 में रिटायर्ड हुए थे।

यह भी पढ़ें-अपनी आंखों से इतनी दूर रखें Smartphone: ज्‍यादा पास रखने से होगा नुकसान, जानें क्‍या हैं कारण, ऐसे रखें खुद को सेफ  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article