भोपालवासियों के लिए जरूरी खबर: आज से करवा सकेंगे ये काम, लोकसेवा केंद्रों का डाउन सर्वर हुआ ठीक

Bhopal Lok Seva Kendra: भोपालवासियों के लिए जरूरी खबर: आज से करवा सकेंगे ये काम, लोकसेवा केंद्रों का डाउन सर्वर हुआ ठीक

Bhopal-Lok-Seva-Kendra

Bhopal Lok Seva Kendra: भोपालवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। आज से फिर से लोकसेवा केंद्रों पर काम शुरू हो जाएगा। लोग अपने कामों को फिर से करवा सकेंगे। आपको बता दें कि सर्वर डाउन और 2 दिन के अवकाश होने की वजह से पिछले 5 दिनों से लोकसेवा केंद्र बंद था, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज से लोगों को फिर से सहूलियत मिलेगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1828303679830589497

इस वजह से 5 दिन से बंद थे लोकसेवा केंद्र

बता दें कि लोकसेवा केंद्र का सर्वर डाउन रहने और 2 दिन छुट्टी होने की वजह से 5 दिन लोकसेवा केंद्र बंद रहा। आज यानी मंगलवार से लोकसेवा केंद्र में फिर से काम शुरू होगा।

परेशान हो रहे थे लोग

पिछले बुधवार से सर्वर डाउन के चलते और बीदे 2 दिन से छुट्‌टी होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आज से फिर से काम शुरू होगा। लोग अपने काम निपटा सकेंगे।

शहर में इतने लोकसेवा केंद्र

शहर में करीब 4 लोकसेवा केंद्र हैं।

- कलेक्टोरेट

- कोलार

- बैरसिया

- टीटी नगर

यहां पर जन्म प्रमाण पत्र से लेकर EWS समेत 30 विभागों की 400 से ज्यादा सेवाएं लोगों को मिलती हैं। पिछले 5 दिनों से लोगों को ये सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं।

रोज आते हैं इतने आवेदन

शहर के इन सभी लोकसेवा केंद्रों पर रोजाना करीब 1000 से ज्यादा आवेदन आते हैं। इसकी वजह से कभी-कभी सर्वर बुरी तरह से डाउन हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

गौरतलब है कि लोकसेवा केंद्र में हर एक काम के लिए सीमा तय है। ऐसे में इन केंद्रों पर 5 दिन बाद काम शुरू होगा तो लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। बता दें कि यहां अक्सर सर्वर डाउन की समस्या होती रहती है, जिसका समाधान अभी तक नहीं निकल सका है।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आज: यहां आम ट्रैफिक रहेगा बंद, जाम से बचना है तो अपनाएं ये रास्ते

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article