Bhopal: LNCT कॉलेज में इसरो की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में साइंटिस्ट ने छात्रों को दी जानकारी

Bhopal: LNCT कॉलेज में इसरो की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में साइंटिस्ट ने छात्रों को दी जानकारी

Bhopal: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की ओर से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शिक्षण संस्थान एलएनसीटी कॉलेज में तीन दिवसीय अन्तरिक्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसरो के वैज्ञानिक और विक्रम साराभाई स्पेश एप्लीकेशन सेंटर के हेड़ एनजे भट्ट, और साइंटिस्ट एकता सेनी द्वारा कॉलेज के बच्चों को अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां दी।

[video width="1920" height="1080" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/VID_20221114_122634.mp4"][/video]

इसरो के वैज्ञानिक एनजे भट्ट, और साइंटिस्ट एकता सेनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के क्षेत्र की ज्ञानवर्धन जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने उपग्रहों की कार्यप्रणाली तथा इसरों कैसे काम करता है, क्या काम होते है, इसके साथ ही सांइटिस्ट एकता सेनी ने इसरो में कैसे भर्ती होती है इस बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी में इसरो का इतिहास व विक्रम साराभाई, इसरो के प्रथम उपग्रह आर्यभटट, भास्कर व एपल, सांउडिंग रॉकेट्स, प्रक्षेपण वाहन-पीएसएलवी व जीएसएलवी, ऑर्बिट वर्किंग मॉडल, रिमोट सेंसिंग की भूमिका व अनुप्रयोग, संचार उपग्रहों का अनु प्रयोग, मंगल मिशन, चन्द्रयान मिशन और इसके द्वारा भविष्य में प्रक्षेपित होने वाले उपग्रहों से सम्बन्धित विभिन्न सेक्शन को रीयल टाइम मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किए गए।

[video width="1920" height="1080" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/VID_20221114_122139.mp4"][/video]

एग्जीबिशन के दूसरे दिन सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने एग्जीबिशन में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।  इसके साथ ही एक्जीबिशन में साइंटिस्ट टीम ने एक मोबाइल बस में रखे कई साइंटिफिक मॉडलों से बच्चों को स्पेस में हो रहे मूवमेंट के साथ चंद्रयान और मंगलयान के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article