Bhopal Kaliyasot Dam Children Died : रंगपंचमी पर नहाने गए दो बच्चों की कलियासोत डेम में डूबने से मौत,घर में मचा कोहराम

भोपाल। कोलार के कान्हा कुंज पास बस्ती में रहने दो बच्चों की कलिया सोत Bhopal Kaliyasot Dam Children Died डेम मेें डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रंगपंचमी पर दोपहर में साइकिल लेकर घर से निकले थे। देर रात जब दोनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
पूरी रात जब बच्चे ने नहीं मिले तो यहां-वहां खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह पता चला कि दो बच्चों की कलिया सोत डेम मेें डूबने से मौत हो गई तो परिजन भी मौके पर पहुंचे।
रात तक बच्चे का पता नहीं लगा
बताया जा रहा है कि 42 साल के अखिलेश तिवारी पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे काम पर चले गए। रात 11.30 बजे ड्यूटी से लौटे। उन्हें घर पर उनका बेटा अंश उर्फ शुभम तिवारी कहीं दिखा नहीं।
इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की लेकिन रात तक बच्चे का पता नहीं लगा। इसके साथ ही उन्हे पता चला कि 15 साल का वरुण नाम का किशोर भी गायब है। शनिवार सुबह उन्हें कलिया सोत डेम के 13 गेट के पास अंश की साइकिल और कपड़े आदि रखे मिले। अखिलेश ने तत्काल पुलिस को फोन लगाया।
दोनों युवकों के शव मिल गए
पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल नगर निगम के गोताखोरों को मौके पर बुलाया। शेख असिफ ने बताया कि गोताखोर ओम प्रकाश बाथम, अरसलान, इमरना और मधुकर के साथ पानी में उतरे गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव मिल गए।