जयश्री गायत्री फूड फैक्ट्री पर EOW का छापा: फर्जी तरीके से प्रोडक्ट विदेश भेजने का आरोप; जांच जारी

Bhopal Jayshri Gayatri Food Raid: जयश्री गायत्री फूड पर छापा: EOW ने की कार्रवाई, फर्जी तरीके से डेयरी फूड प्रोडक्ट विदेश भेजने का आरोप

जयश्री गायत्री फूड फैक्ट्री पर EOW का छापा: फर्जी तरीके से प्रोडक्ट विदेश भेजने का आरोप; जांच जारी

हाइलाइट्स

  • जयश्री गायत्री फूड पर EOW का छापा
  •  EOW ने 5 ठिकानों पर की सर्चिंग
  • EOW की टीम  नें खंगाले दस्तावेज

Bhopal Jayshri Gayatri Food Raid: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम पिपलियामीरा में स्थित जयश्री फूड फैक्ट्री पर EOW ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। EOW की टीम जयश्री गायत्री फूड फैक्ट्री सहित 5 ठिकानों पर जांच कर रही है। इस फैक्ट्री पर फर्जी तरीके से डेयरी फूड प्रोडक्ट विदेश भेजने का आरोप है।

आपको बता दें कि फैक्ट्री (Bhopal Jayshri Gayatri Food Raid) में पनीर सहित दूध के अन्य प्रोडक्ट बनते हैं, जिनकी शिकायत के बाद जांच की जा रही है। फैक्ट्री में EOW की टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

EOW की टीम कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से ही आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम यहां दस्तावेजों की जांच में जुटी है। सूत्रों की मानें तो शिकायत के बाद जांच की जा रही है। वहीं फैक्ट्री के बाहर पुलिस बल भी तैनात है।

फैक्ट्री में बने प्रोडेक्ट जाते हैं विदेश

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818527587146035433

आपको बता दें कि सीहोर स्थित गायत्री पनीर फैक्ट्री में दूध से कई प्रकार की चीजें बनाई जाती है। इस फैक्ट्री में आइसक्रीम, दूध और कई तरह की चीज बनती हैं, जो कि विदेशों में जाती है। पिछले कई दिनों से पनीर की ये फैक्ट्री बंद थी।

ये खबर भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में बदले तीन जगहों के नाम, राज्य शासन ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें कौनसे गांव का क्या नाम

फैक्ट्री मालिक के घर भी पड़ा छापा

फैक्ट्री मालिक के सीहोर क्रिसेंट रेसिडेंसी स्थित घर पर भी छापा मारा है, यहां भी ईओडब्ल्यू की टीम के करीब 8 से 10 सदस्य पहुंचे हैं. फिलहाल फैक्ट्री और मालिक के घर पर कार्रवाई जारी है. बता दें सीहोर स्थित गायत्री पनीर फैक्ट्री में दूध से कई तरह की चीजें बनती है, जिसमें पनीर, आईस्क्रीम अन्य पदार्थ. खास बात यह है कि इस फैक्ट्री से प्रोडेक्ट की विदेशों में भी सप्लाई की जाती है.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article