Bhopal Hit and Run : भोपाल हिट एंड रन केस : टक्कर मारने को पुलिस ने लिया हिरासत में

Bhopal Hit and Run : भोपाल हिट एंड रन केस : टक्कर मारने को पुलिस ने लिया हिरासत में bhopal-hit-and-run-bhopal-hit-and-run-case-police-arrested-for-hitting-pd

Bhopal Hit and Run : भोपाल हिट एंड रन केस : टक्कर मारने को पुलिस ने लिया हिरासत में

भोपाल।  डिपो चौराहे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार ने पैदल आ रहीं चार महिला सिपाहियों को जोरदार टक्कर मारने के मामले में कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें चारों आरक्षक रंगमहल टॉकीज में मूवी देखकर लौट रही थीं। ये चारों आरक्षक इन दिनों ट्रैफिक थाने में पदस्थ हैं। हादसे में दो आरक्षकों को गंभीर चोट आई है, जबकि दो अन्य भी घायल हुई हैं।

हादसे में लिया कार चालक —
हादसा शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में धुत था, जिसे टीटी नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। महिला सिपाहियों की दो अन्य सहेलियां स्कूटर से भी थीं। घायल हुईं महिला सिपाहियों ने अपने साथ हुए हादसे की सूचना फोन कर अपनी सहेलियों को दी। इसके बाद घायल सिपाहियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

फिल्म देखकर लौट रही थीं आरक्षक —

चारों महिला आरक्षक ड्यूटी के बाद मूवी देखने गई थी। लौटते समय डिपो चौराहे पर ये हादसा हुआ। पुलिस मामले की में जुट गई है। अभी तक जानकारी जो सामने आई उसमें पता चला है कि अल्टो कार ने सभी महिला आरक्षक को टक्कर मारी है। कार चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है। दो महिला आरक्षकों को नर्मदा अस्‍पताल और एक को हमीदिया अस्‍पताल रेफर किया गया, जबकि एक और महिला आरक्षक का जेपी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। इन महिला आरक्षकों के नाम शिवानी सोलंकी, अर्चना राय, प्रिया राठौर, प्रिया मीणा हैं, जो इन दिनों ट्रैफिक थाने में पदस्‍थ हैं। पुलिस ने कार जब्‍त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article