Bhopal Hawkishness Case:बेटे के सामने पिता ने काटा मां के हाथ-पैर का पंजा, 6 घंटे में डॉक्टर्स ने जोड़ा

भोपाल। राजधानी में एक दिल-दहला देने वाली ख़बर सामने आई थी जहां सात साल के बेटे के सामने पिता ने मां का बाएं हाथ का पंजा और बांए पैर का पंजा काट कर शरीर से अलग कर दिया। इस दौरान उसका सात साल की बेटा वही मौजुद था। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक घटना की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
6 घंटे के ऑपरेशन के बाद हथेली जोड़ी एंव पैरो की प्लास्टिक सर्जरी
डॉक्टरों ने लंबे ऑपरेशन के बाद हथेली को तो री-इंप्लांट कर दिया। वहीं, पैर के पंजे की प्लास्टिक सर्जरी की है। हालांकि महिला की जान को खतरा नहीं है। उसे रिकवरी रूम में रखा गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि हथेली मूवमेंट कर रही है या नहीं, इसका पता 48 घंटे में चलेगा।हमीदिया में 4 डॉक्टरों की टीम ने देर रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक महिला का ऑपरेशन किया और बताया कि अब खतरे से बाहर है महिला, जोड़े गए अंग काम करेंगे या नहीं, दो दिन बाद पता चलेगा
हैवानियत का पूरा मामला
निशातपुरा निवासी प्रीतम सिंह सिसोदिया प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पत्नी संगीता भी इंदौर में किसी कंपनी में जॉब करती है। उनका एक मासुम बच्चा भी है महिला छुट्टी में अपने घर भोपाल आई थी। घर आने के बाद वह अक्सर फोन पर किसी से बात करती रहती थी। यह बात पति को पसंद नही थी कई बार उसने इस बात पर एतराजगी दिखाई पर वह नहीं मानी इस बात से गुस्साया पति रात करीब 11:30 नशे की हालत में घर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद के चलते पति प्रीतम ने पत्नी संगीता पर घर पर रखे फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। चिल्ला-चोट की आवाज सुनते ही आस-पड़ोस के लोग वहां पहुचं गये और लोगो ने पुलिस को घटना की सुचना दी। आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।