Bhopal Gas Leak: भोपाल में फार्मा कंपनी में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, SDRF और पुलिस ने संभाला मोर्चा, अलर्ट पर प्रशासन

Bhopal Govindpura Chlorine Gas Leak 2025: भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने लगा। गैस के कारण लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें सामने आईं।

Bhopal Gas Leak: भोपाल में फार्मा कंपनी में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, SDRF और पुलिस ने संभाला मोर्चा, अलर्ट पर प्रशासन

हाइलाइट्स

  • भोपाल में गोविंदपुरा की फैक्ट्री से गैस का रिसाव।
  • मचा हड़कंप, पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा।
  • लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी।

Bhopal Govindpura Chlorine Gas Leak 2025: राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री से क्लोरीन गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना JK रोड स्थित हिंद फार्मा फैक्ट्री की है, जहां दोपहर में गैस का रिसाव शुरू हुआ। मौके पर पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया है। कई लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन की टीम अलर्ट है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद जेके रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1955604166539444596

फार्मा फैक्ट्री से गैस का रिसाव

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हिंद फार्मा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हुआ। यह फैक्ट्री JK रोड पर स्थित है। फैक्ट्री के केमिकल स्टोर से अचानक गैस लीक होने लगी, जिससे आस-पास के इलाकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गैस के कारण आस-पास के इलाकों में लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें सामने आईं। प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया।

कड़ी मशक्कत कर रिसाव को किया कंट्रोल

घटना की जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, SDRF की टीम, फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने मास्क पहनकर मोर्चा संभाला। इसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत कर फैक्ट्री में कास्टिक सोडा डाला। स्थिति को कंट्रोल करने में टीम को एक घंटे का समय लगा। हालात काबू में होने पर सभी राहत की सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें...MP Congress MLA: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के बिगड़े बोल, SP को बताया ‘अर्धनारीश्वर’, डिप्टी सीएम पर भी विवादित बयान

लोगों को हुई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें

गैस के प्रभाव से फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें मिलीं। हालांकि, प्रशासन की तत्परता से किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया। एसडीएम के मुताबिक, समय रहते गैस पर काबू पा लिया गया और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article