Bhopal Gas Leak : सामान्य होते हालात, पटरी पर लौटती जिंदगी

Bhopal Gas Leak : सामान्य होते हालात, पटरी पर लौटती जिंदगी

भोपाल। बुधवार को राजधानी भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में हुए क्लोरीन गैस टैंक से गैस लीक होने के बाद अब जीवन सामान्य होने लगा है। आपको बता दें घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में आकर घरों में ताला डाल कर भाग गए थे। लेकिन अब मिल रही जानकारी के अनुसार स्थितियां धीरे—धीरे सामान्य होने लगी है। इसी के साथ अब लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं।

क्या था मामला —
दरअसल बुधवार को मदर इंडिया कॉलोनी में अचानक आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने से हड़कंप मच गया थे। बस्ती के सारे लोग घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए थे। जिसमें से एक महिला समेत 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में प्रशासन और नगर निगम के अमले के पहुंचकर घटना पर नियंत्रण पाया। घटना की जानकारी लगते ही मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय ने अस्पताल जाकर लोगों का हालचाल जाना था।

'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article