Bhopal Famous Mandir: भोपाल के 5 फेमस मंदिरों के दर्शन के साथ करें नए साल की शुरुआत, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

Bhopal Famous Mandir: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में कई लोग अपने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करते हैं. वैसे तो भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है.

Bhopal Famous Mandir: भोपाल के 5 फेमस मंदिरों के दर्शन के साथ करें नए साल की शुरुआत, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

Bhopal Famous Mandir: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में कई लोग अपने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करते हैं. वैसे तो भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है.

लेकिन अगर आप भोपाल या उसके आसपास के वासी हैं तो आप अपने नए साल की शुरुआत शुभ तरीके से कर सकते हैं. आज हम आपको भोपाल के कुछ खास मंदिर बताएंगे .

आप नए साल की शुरुआत इन मंदिरों के दर्शन के साथ कर सकते हैं.

लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर)

लक्ष्मी नारायण मंदिर,जिसे बिड़ला मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर भोपाल की एक प्रमुख और ऐतिहासिक धरोहर है। यह मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है।

publive-image

पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर अपनी वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्द है। यहां से भोपाल शहर का सुन्दर दृश्य भी देखा जा सकता है। मंदिर के पास स्थित संग्रहालय में प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक वस्तुएं भी देखने लायक हैं।

आप नए साल की शुरुआत बिड़ला मंदिर के दर्शन करके कर सकते हैं

भोजपुर शिव मंदिर

भोजपुर का शिव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे "मंदिरों का सोमनाथ" भी कहा जाता है। यह मंदिर अपनी अद्भुत स्थापत्य शैली और विशाल शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, जो लगभग 18 फीट ऊंचा है।

publive-image

इस मंदिर का निर्माण राजा भोज ने करवाया था, और इसका अधूरा निर्माण इसे और भी अनोखा बनाता है। यहां का वातावरण भक्तिमय और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।

मनुआ भान की टेकरी

मनुआ भान की टेकरी जैन धर्म का एक पवित्र स्थल है, जो पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यहां कई जैन तीर्थंकर की मूर्तियों और मंदिर हैं। टेकरी तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है।

publive-image

यहां से सूर्यादय और सूर्यास्त का नजारा बहुत ही मनमोहक होता है। यह स्थान अध्यात्म और शांति की खोज करने वालों के लिए बढ़िया है। आप अपनी नए साल की शाम यहां पर बिता सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कूनो में अब कर सकेंगे चीतों का दीदार: खुले जंगल में सफारी का मजा लेंगे पर्यटक, पार्क के गेट खुले

श्री हनुमानगंज मंदिर

भोपाल में स्थित हनुमानगंज मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर अपनी भव्यता और भक्तिमय माहौल के लिए जाना जाता है।

publive-image

यहां मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना होती है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। यह मंदिर लोगों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।

अगर आप भी नए साल पर अपनी कुछ मनोकामना मांगने चाहते हैं तो आप इस मंदिर में सच्चे मन से प्रार्थना कर सकते हैं

इस्कॉन मंदिर

भोपाल में इस्कॉन मंदिर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है। यह मंदिर अपनी आधुनिक कला, भव्य सजावट और कीर्तन के लिए प्रसिद्ध है।

publive-image

यहां नियमित रूप से भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलती है। मंदिर परिसर का शांत वातावरण हर उम्र के लोगों को आकर्षित करता है।

चंदेरी में हैंडलूम टूरिज्म विलेज से लेकर करें हेरिटेज वॉक: ईको रिट्रीट में दिखेगी संस्कृति की झलक, ये जगह देखना न भूलें

प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर चंदेरी में 18 दिसंबर से ‘चंदेरी इको रिट्रीट’ की शुरुआत हो रही है, जो पर्यटकों को एडवेंचर, लोक कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लग्ज़री ग्लैम्पिंग का अनुभव प्रदान करेगा।

publive-image

यहां हैंडलूम विलेज घूमने से लेकर हेरिटेज वॉक और कई एक्टिविटी का आनंद पर्यटक उठा सकेंगे। स्त्री फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं।

चंदेरी मेंं प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम पर्यटकों को देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article