भोपाल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय मौत: पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप, बड़ा खुलासा करने वाली थी रिचा पांडे

Bhopal Dr Richa Pandey Death Case: भोपाल की महिला डॉक्टर रिचा पांडे की मौत के बाद उनका शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर मिला था। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

भोपाल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय मौत: पिता ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप, बड़ा खुलासा करने वाली थी रिचा पांडे

Bhopal Dr Richa Pandey Death Case

Bhopal Dr Richa Pandey Death Case: भोपाल की महिला डॉक्टर रिचा पांडे की मौत के बाद उनका शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। डॉक्टर का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर पर मिला था। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

रिचा के पिता विनोद चंद्र पांडे ने दामाद अभिजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। वह इसका खुलासा करने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसे मार दिया गया।

पिता ने लगाया आरोप

रिचा के पिता विनोद चंद्र पांडे ने बताया कि उनकी बेटी को पति की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत के क्लीनिक में अधिकांश किन्नर आते थे और वह सेक्स रैकेट चलाता था। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि अभिजीत ने दहेज में तीन करोड़ रुपए की मांग की थी और रिचा को परेशान करता था।

पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने रिचा के बेडरूम में एनेस्थीसिया के इंजेक्शन पाए हैं और मामले को आत्महत्या मान रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच तय की जाएगी। पुलिस ने अभिजीत को हिरासत में ले लिया है और उसकी डिग्री की जांच भी की जाएगी।

रिचा के अंतिम संस्कार के दौरान उनके साथी और रिश्तेदार मौजूद थे, लेकिन उनके ससुराल से कोई नहीं आया। रिचा की मां ने बताया कि अभिजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रिचा और अभिजीत ने चार महीने पहले लखनऊ में लव मैरिज की थी, जो दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी।

[caption id="attachment_781748" align="alignnone" width="752"]publive-image डॉक्टर रिचा पांडे[/caption]

घटनाओं की टाइमलाइन

  • गुरुवार रात 11:15 बजे: रिचा ने अपने पिता से बात की, जो सामान्य थी।
  • रात 12:15 बजे: रिचा ने अपने भाई को मोबाइल का पिन कोड भेजा।
  • शुक्रवार सुबह 9:30 बजे: पति अभिजीत ने बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया।
  • सुबह 10 बजे: बेडरूम का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया।
  • सुबह 10:20 बजे: शव को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • सुबह 10:30 बजे: पुलिस को सूचना दी गई।
  • दोपहर 3 बजे: पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को हमीदिया हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखा गया।

यह भी पढ़ें-

Bhopal News: भोपाल में महिला MBBS डॉक्टर की रहस्यमयी मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी, शरीर पर मिले इंजेक्शन के निशान

Tomato Prices in MP: मध्यप्रदेश के किसानों की मुश्किलें, टमाटर की बंपर पैदावर, लेकिन दामों में भारी गिरावट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article