Bhopal Delhi Flight: भोपाल से दिल्ली के लिए 26 अक्टूबर से नई उड़ानें, रोजाना 6 फ्लाइट, इनमें एयर इंडिया और इंडिगो की 3-3

Madhya Pradesh (MP) Air India Indigo Bhopal Delhi Flight Schedule Update: अक्टूबर में भोपाल से दिल्ली के लिए रोजाना 6 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। एयर इंडिया 26 अक्टूबर से एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर रही है।

Bhopal Delhi Flight

Bhopal Delhi Flight

हाइलाइट्स

  • भोपालऔर दिल्ली के बीच रोजाना 6 फ्लाइट्स

  • एयर इंडिया 26 अक्टूबर से अतिरिक्त फ्लाइट

  • इंडिगो की पहले, तीसरे, पांचवें संडे को एक्सट्रा फ्लाइट

Bhopal Delhi Flight: अक्टूबर में भोपाल से दिल्ली के लिए रोजाना 6 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। एयर इंडिया 26 अक्टूबर से एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर रही है। इसके बाद भोपाल और दिल्ली के बीच रोजाना 6 उड़ानें हो जाएंगी। इनमें 3 इंडिगो और 3 एयर इंडिया की होंगी। इसके साथ ही इंडिगो महीने के पहले, तीसरे और पांचवें रविवार को एक्सट्रा फ्लाइट (6ई 2207/6761) भी ऑपरेट करेगी, ताकि यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

भोपाल-दिल्ली के बीच फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ेगी

इस नए शेड्यूल के जरिए, भोपाल और दिल्ली के बीच फ्लाइट कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने कहा कि यह कदम व्यापारिक और अन्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

इस नए अतिरिक्त ऑपरेशन से यात्रियों को ज्यादा फ्लाइट विकल्प मिलेंगे और यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा।

शेड्यूल: भोपाल- दिल्ली के लिए कुल 7 फ्लाइट्स

फ्लाइट नंबरआगमनप्रस्थानएयरलाइनशेड्यूल
6E-6602/6603सुबह 07:4508:15इंडिगोदैनिक
AI-1704/1886सुबह 07:5508:25एअर इंडियादैनिक
AI-1723/1894दोपहर 12:0512:35एअर इंडियादैनिक
6E-6364/6365दोपहर 01:1501:45इंडिगोदैनिक
AI-2759/2760शाम 07:0007:50एअर इंडियादैनिक
6E-894/2109रात 09:3010:00इंडिगोदैनिक
6E-2207/6761शाम 05:0005:40इंडिगोपहले, तीसरे, पांचवें रविवार

ये भी पढ़ें: MP में ठंड की शुरुआत, तापमान 16 डिग्री के नीचे, कई शहरों में ठंडी रातें

Indore New Direct Flights: इंदौर से 6 नई सीधी फ्लाइट होंगी शुरू, इनमें रीवा, जोधपुर और मुंबई भी शामिल

Indore Airport New Direct Flights

Indore Airport New Direct Flights: इंदौरियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6 नए शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जा रही हैं। 26 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में नवी मुंबई, जोधपुर, उदयपुर, जम्मू, रीवा और नासिक के लिए भी अब फ्लाइट चलेगी। साथ ही अब जल्द इंदौर एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article