Bhopal Delhi Flight: भोपाल से दिल्ली जाने में नहीं होगी परेशानी, अब चलेगी 7 स्पेशल फ्लाइट, देखें शेड्यूल

Bhopal Delhi Flight: भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए गर्मियों के मौसम में एक अच्छी खबर सामने आई है।

Bhopal Delhi Flight: भोपाल से दिल्ली जाने में नहीं होगी परेशानी, अब चलेगी 7 स्पेशल फ्लाइट, देखें शेड्यूल

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी। नई फ्लाइट की सौगात।

हाइलाइट्स
  • भोपाल से दिल्ली के लिए सात फ्लाइट्स।
  • अब यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी।
  • बुधवार और रविवार को सात फ्लाइट्स मिलेंगी।

Bhopal Delhi Flight: भोपाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए गर्मियों के मौसम में एक अच्छी खबर सामने आई है। अब राजधानी भोपाल से हफ्ते में 5 की बजाय 7 उड़ानें उपलब्ध होंगी। यह बदलाव यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किया गया है।

उड़ानों का नया शेड्यूल

राजा भोज एयरपोर्ट से हर महीने पहले, तीसरे और पांचवे बुधवार और रविवार को भोपाल से दिल्ली के लिए 7 उड़ानें उपलब्ध होंगी। इनमें 5 इंडिगो और 2 एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। अन्य दिनों में भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या 5 ही रहेगी। इंडिगो ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महीने में कुछ दिनों के लिए 2 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा उड़ानें

दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां के लिए सर्वाधिक 7 उड़ानें उपलब्ध हैं, जबकि मुंबई के लिए यह संख्या अभी 3 पर ही टिकी है। हालांकि, मुंबई के लिए तीनों उड़ानें पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- Indore Prayagraj Flight: इंदौर से प्रयागराज पहुंचना हुआ आसान, बुकिंग हुई शुरू, जानिए किराया व शेड्यूल

अतिरिक्त उड़ानों का समय

पहली अतिरिक्त उड़ान दोपहर 3:10 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होगी। दूसरी अतिरिक्त उड़ान रात 8:15 बजे यहां से उड़ान भरेगी। यात्री भार सही रहने पर इन 2 अतिरिक्त उड़ानों को नियमित रूप से संचालित किया जा सकता है।

यात्रियों को अब अधिक विकल्प मिलने से टिकट बुकिंग में आसानी होगी। बिजनेस ट्रैवलर्स और अन्य यात्रियों को बेहतर फ्लाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली जाने वालों के लिए समय की अधिक लचीलापन होगा।

एयरपोर्ट डायरेक्टर अवस्थी ने कहा

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, दिल्ली सेक्टर की डिमांड ज्यादा होने के कारण ये उड़ानें आगे भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-2433 एवं 6ई-2493 दोपहर 2.40 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचेगी और दोपहर 3.10 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस उड़ान के शुरू होने के बाद भोपाल से उड़ानों की संख्या भी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें-MP में IAS अफसरों की पोस्टिंग: मंत्री प्रहलाद के दामाद श्यामवीर BDA के CEO नियुक्त, वर्तमान सीईओ जैन उप सचिव GAD पोस्ट

समर सीजन में यात्रियों की संख्या में इजाफा

समर सीजन में यात्रियों की संख्या में और अधिक इजाफा हो जाता है, क्योंकि लोग गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए अलग-अलग शहरों की यात्रा करते हैं। वर्तमान में भोपाल से दिल्ली के लिए सभी उड़ानें पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं, जिसको देखते हुए इंडिगो कंपनी ने एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें-

Bhopal Jabalpur Flight: भोपाल से जबलपुर पहुंचना होगा आसान, 1 घंटे में सफर होगा पूरा, देखें फ्लाइट शेड्यूल

MP Budget 2025-26: 12 मार्च को जारी होगा मध्यप्रदेश बजट, QR कोड स्कैन कर मोबाइल पर पढ़े पाएंगे पूरा बजट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article