Bhopal News: शराब के नशे में सीआरपीएफ आरक्षक ने की पत्नी की हत्या, खुद को भी मारी गोली

Bhopal News: भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सीआरपीएफ आरक्षक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मार ली।

Bhopal News: शराब के नशे में सीआरपीएफ आरक्षक ने की पत्नी की हत्या, खुद को भी मारी गोली

Bhopal News: भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सीआरपीएफ आरक्षक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। मामला मिसरोद क्षेत्र के बंगरसिया में कैंप का है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक शराब के नशे में था। घटना की जानकारी मिलते ही मिसरोद थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ जवान रविकांत वर्मा (35) ने बुधवार-गुरुवार रात करीब 1.30 बजे गोली मारकर पत्नी रेनू वर्मा (32) की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से अधिक गोली मारी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 को कॉल कर जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो रविकांत खून से लथपथ मिला। पास में रेनू का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने 8 कारतूस बरामद किए हैं।

जवान ने कॉल कर बताया पत्नी को गोली मार दी

टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया ने कहा कि रविकांत वर्मा और रेनू वर्मा सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में रहते थे। दोनों के ढाई साल की बेटी और छह साल का बेटा है। रात करीब 1.30 बजे रविकांत ने फोन कर बताया कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों के शव एक कमरे में थे, जबकि दोनों बच्चे दूसरे कमरे में थे। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे, तब तक रविकांत और रेनू की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे।

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर पहचान, शादी का वादा कर रेप किया

कोलार इलाके में 27 वर्षिय महिला से रेप का मामला सामने आया है। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला की शादी जिस लड़के से तय हुई थी, उसने यह हरकत की। इस बीच उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई। इसके बाद भी आरोपी परेशान करता रहा। महिला ने पति को इस बारे में जानकारी दी।

थाना प्रभारी संजय सोनी ने कहा महिला, आरोपी विनय कुमार के अप्रैल 2024 में संपर्क में आई थी। दोनों परिवार ने रिश्ता पक्का कर लिया था। इस बीच विनय ने महिला को मिलने बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी विवाह से मुकर गया।

यह भी पढ़ें-

इंदौर विकास प्राधिकरण के प्लॉटधारकों के लिए खुशखबरी, नामांतरण शुल्क 5 हजार रुपये रहेगा

एमपी में मौसम ने बदले अपने रंग, ठंड से मिली राहत तो इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article