Bhopal Crocodile Count Begins In City : भोपाल में 22 मगरमच्छ और 2 ​घड़ियाल

Bhopal Crocodile Count Begins In City : भोपाल में 22 मगरमच्छ और 2 ​घड़ियाल bhopal-crocodile-count-begins-in-city-22-crocodiles-and-2-alligators-in-bhopal-pd

Bhopal Crocodile Count Begins In City : भोपाल में 22 मगरमच्छ और 2 ​घड़ियाल

भोपाल।  वन विभाग और भोपाल बर्ड्स Bhopal Crocodile Count Begins In City की 8 टीमें केरवा और कलियासोत डेम पहुंची। जहां उन्होंने बोट के जरिए मगरमच्छों की गिनती शुरू की। इस दौरान उन्हें 15 से ज्यादा स्पॉट पर मगरमच्छ धूप सेंकते दिखाई दिए। दरअसल केरवा और कलियासोत डेम में मगरमच्छों का बसेरा है। यहां पर बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। हालांकि, उनकी संख्या कितनी है, यह स्पष्ट नहीं है। इसलिए पहली बार राजधानी में उनकी गिनती शुरू की गई है।

केरवा और कलियासोत डेम में 22 मगरमच्छ और 2 ​घड़ियाल

रविवार को शहर में मगरमच्छों और घड़ियालों की गिनती हुई। जिसमें केरवा और कलियासोत डेम में 22 मगरमच्छ और 2 घड़ियालों की मौजूदगी दर्ज की गई। जिसमें 9 एडल्ट, 12 सब एडल्ट और 1 जुबेनाइल शामिल हैं। आपको बता दें वन विभाग और भोपाल बर्ड्स संस्था द्वारा ये गिनती की गई है। अभियान सुबह 7 बजे शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article