/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Bhopal-Corona-Curfew-1.jpg)
भोपाल। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में कोरोना कर्फ्यू Bhopal Corona Curfew Update को बढ़ाया गया है। इस बार कोरोना कर्फ्यू पर ज़्यादा सख्ती से पालन कराया जाएगा। राजधानी भोपाल में एक सप्ताह के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ने से अब 26 अप्रैल Bhopal Corona Curfew Update तक राजधानी में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।
आवागमन में विशेष रियायतें मिलेंगी
कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश भोपाल कलेक्टर ने कुछ दिन पहले Bhopal Corona Curfew 26 April 21 जारी कर दिए है। इस बार कोरोना कर्फ्यू का ज़्यादा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अब 26 अप्रैल की सुबह तक बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। केवल कोविड से जुड़े लोगों के लिए ही आवागमन में विशेष रियायतें मिलेंगी। केवल शहर से बाहर आने-जाने वालों को छूट दी जाएगी।
भोपाल कलेक्टर ने जारी किए आदेश
जारी आदेश में कहा गया है कि 12.04.2021 द्वारा जिलें में भोपाल नगर निगम व बैरसिया नगर पालिका में 12 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिले में अभी भी स्थिति चितांजनक बनी हुई है इस भोपाल मेें 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है।
सिर्फ 3 दिन बेच सकेंगे सब्जी
उधर भोपाल में कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब सब्जी ठेले वाले हफ्ते में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ही सब्जी बेच सकेंगे। जिला प्रशासन ने रविवार से ठेलों पर हफ्ते के सातों दिन सब्जी बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सब्जी बेचने की छूट दी गई
पुलिस ने रविवार को कॉलोनियों में आवाज लगा लगा कर सब्जी बेचने आए ठेले वालों को भगा दिया। इसके साथ ही नगर निगम कर्मचारी दिनभर एनाउंस करते रहे कि अब ठेले वाले हफ्ते में तीन दिन ही सब्जी बेच सकेंगे। निगम के अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते हाथ ठेले वालों को हफ्ते में तीन दिन सब्जी बेचने की छूट दी गई है। इसकी जानकारी देने के लिए हमने रविवार को एनाउंसमेंट कराया है।
भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया
बताया जा रहा है कि वर्तमान में ग्यारह मील बायपास, लांबाखेड़ा, फंदा और मक्सी गांव के पास बनाई गई आस्थायी सब्जी मंडियों में व्यापारियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यहां पहुंचने वाले सब्जी व्यापारी न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जा रहा है। यही नहीं, यहां से आने वाली सब्जी ही व्यापारी कॉलोनियों, बस्तियों और मोहल्लों में बेचते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us