/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Bhopal-Congress-Protest.jpg)
भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस Bhopal Congress Protest एक बार फिर आंदोलन करने जा रही है। इन आंदोलनों में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक किसानों के साथ मिलकर 23 जनवरी को राजधानी भोपाल स्थित राजभवन का घेराव किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 24 जनवरी को इंदौर में प्रांत व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे
उधर मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 23 जनवरी को होने वाले कांग्रेस पार्टी के राजभवन घेराव में युवक कांग्रेस अपने अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में अपना समर्थन देते हुए राजभवन का घेराव करेगी जिसमें प्रदेशभर से आए युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे।
कमलनाथ के निवास पर मिलकर चर्चा की
विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज इसी विषय पर एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर मिलकर चर्चा की है जिसमें कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कल होने वाले राजभवन घेराव के लिए युवक कांग्रेस ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश भर से हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता भोपाल पहुंच चुके हैं उनसे आगामी रणनीतियों पर चर्चा भी हो चुकी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us