Bhopal Chlorine Gas Leak : क्लोरिन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग

Bhopal Chlorine Gas Leak : क्लोरिन गैस के रिसाव से मचा हड़कंप, घरों से बाहर निकले लोग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में शाहजहांनाबाद में बुधवार शाम को क्लोरिन गैस के रिसाव से हड़कंप मचा गया। आसपास लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक यहां के वाटर फिल्टर प्लांट के पानी में क्लोरिन की मात्रा अधिक होने से लोगों को आंखों में जल होने की शिकायत आने लगी। वहीं कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। एक बुजुर्ग महिला सहित अन्य कई लोगों को ज्यादा परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी भी लगी है।

घरों से बाहर निकले लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक भोपाल में शाहजहांनाबाद स्थित मदर इंडिया कालोनी में लोगों के बीच इस उस हड़कंप की स्थित बन गई जब शाम करी 6 बजे लोगों की आंखों में जलन  होने की शिकायत आने लगी। वहीं सांस लेने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशानी होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी लगी कि पानी फिल्टर प्लांट से क्लोरिन युक्त पानी बहने से यह परेशानी हो रही है।

साढ़े तीन घंटे तक परेशानी

जानकारी लगने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्लांट से बह रहे पानी को रेकने की कोशिश की। इस बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर तक तो लोगों के यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह हो क्या रहा है। इस बीच बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। जब तक सब कुछ ठीक नहीं हो गया लोग घरों के बाहर ही खड़े रहे।

दहशत का माहौल बना रहा

वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मदर इंडिया कॉलोनी क्षेत्र की पानी की टंकी में क्लोरिन की मात्रा ज्यादा होने से यहां धुआं देखा गया, वहीं भारी बदबू से भी लोगों को खूब परेशानी हुई।लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी लगने पर शाहजहांबाद टीआई भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले में नगर निगम के कमिश्नर केवीएस चौधरी ने बताया कि प्लांट के पानी में क्लोरीन की मात्रा अधिक होने से यह स्थिति बनी है। अब सब कुछ कंट्रोल में है।

जरूर पढ़ें- Liquor sale on Diwali : दीपावली पर लोग पी गए रिकॉर्ड तोड़ शराब ! पटाखे-मिठाईयां बिक्री में छूटे पीछे

जरूर पढ़ें- CM Rise School : 2660 करोड़ की लागत से बनेंगे ये स्कूल

जरूर पढ़ें- MP – CG Big News : भाई-बहन फोड़ रहे थे पटाखे, बहन की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां

जरूर पढ़ें- Agniveer Rally Bharti 2022 : कलेक्टर ने अग्निवीर सेना भर्ती रैली के संबंध में दी जानकारी, सिर्फ यहां के युवा हो सकेंगे शामिल

जरूर पढ़ें- Farmer killed in Bhind : सरसों की बोवनी कर रहे किसान को मारी गोली, मौत

जरूर पढ़ें- Durg Railway Station Accident : ट्रेन की बोगी पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से धमाका, देखें वीडियो

जरूर पढ़ें- Imarti Devi Video : पूर्व मंत्री इमरती देवी ने दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल

जरूर पढ़ें- Shivraj Singh Chouhan : गोवर्धन पूजा के अवसर पहली बार राजधानी में इतना बड़ा आयोजन ! सीएम ने किया योजना का शुभारंभ

जरूर पढ़ें- Morena Train Accident : ट्रेन की चपेट में आए दो आरपीएफ जवान, मौत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article