भोपाल। शुक्रवार को शहर के बागसेवनिया इलाके में बीकॉम की छात्रा ने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक छात्रा शुक्रवार दोपहर में कॉलेज से पेपर देकर लौट रही थी। इसके बाद उसने अपनी मां से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कही। इसके बाद वह अपनी नानी के घर चली गई।
वहां जाकर छत से छलांग लगा दी। आपको बता दें छात्रा के पास से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक छात्रा भेल संगम चौराहा कुंदन नगर निवासी है। उसके पिता हरिओम चौहान सीमेंट कंपनी में पदस्थ हैं। पिता के अनुसार बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। इतना ही नहीं सात साल से उसका इलाज भी चल रहा था। उनके अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उसके रिश्तेदार हैं।