भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला वाक्या गुरुवार को सामने आया है। यहां बीच सड़क पर एक कार में आग लगा दी गई। पता चला है कि यह कार हमीदिया हॉस्पिटल के एंबुलेंस चालक की है। उसने खुद की कार में बीच चौराहे पर आग लगा दी। यह घटना देख आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है। एंबुलेंस चालक ने ऐसा क्यों किया, यह बात अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।