Bhopal BLO Dismiss: भोपाल कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी से गैरहाजिर बीएलओ बर्खास्त

Bhopal BLO Dismiss: भोपाल कलेक्टर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर देर रात एक बड़ा एक्शन लिया है।

MP Weather Update: एमपी में पारे में गिरावट का दौर शुरू, बूंदाबांदी के बीच ठंड की दस्तक, 15 नवंबर के बाद आएगी तेजी

Bhopal BLO Dismissed

Bhopal BLO Dismiss: भोपाल कलेक्टर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर देर रात एक बड़ा एक्शन लिया है। एसआईआर (SIR) सर्वे के कार्य में शामिल नहीं होने पर एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने यह कार्रवाई देर रात 12 बजे के आसपास की। बर्खास्त किए गए कर्मचारी की पहचान प्रशांत दुबे के रूप में हुई है, जो बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत थे।

बूथ क्रमांक 250 पर लगाई थी ड्यूटी

प्रशांत दुबे की ड्यूटी गोविंदपुरा के पोलिंग बूथ क्रमांक 250 पर लगाई गई थी। उन्हें एसआईआर सर्वे (मतदाता सूची संशोधन से संबंधित कार्य) के लिए नियुक्त किया गया था। कलेक्टर ने पाया कि वह अपनी निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया।

2003 के बाद पहली बार बड़ा अभियान

भोपाल जिले में मतदाता सूची के सत्यापन (SIR) का एक बड़ा अभियान शुरू हो गया है। 2003 के बाद यह पहली बार है जब मतदाता सूची के घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और वास्तविक पात्र मतदाताओं के नाम शामिल हों।

प्रदेशभर में एक माह तक चलेगा अभियान

कुल 2029 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और 250 सुपरवाइजर को इस सर्वेक्षण का जिम्मा सौंपा गया है। यह दल घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म देगा, जिसे भरकर मतदाताओं को वापस लौटाना होगा। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। प्रत्येक बीएलओ को तीन बार तक घर जाना होगा।

भोपाल में वर्तमान में 21 लाख मतदाता

मतदाताओं को "गणना पत्रक" दिया जाएगा, जो दो प्रतियों में होगा, एक मतदाता के पास रहेगी और दूसरी बीएलओ के पास। वर्तमान में भोपाल जिले में कुल 21 लाख मतदाता हैं।

सप्ताहभर वितरित किए जाएंगे फार्म

उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि अगले पांच-छह दिन तक घर-घर जाकर फॉर्म दिए जाएंगे। इसके बाद इन फॉर्मों को एकत्रित किया जाएगा। इस कार्य के लिए एक अलग टीम भी तैनात की गई है।

2003 की मतदाता सूची से सत्यापन

जिन लोगों के नाम 2003 की सूची में नहीं थे, लेकिन वर्तमान सूची में हैं, उन्हें यह बताना होगा कि परिवार में किसका नाम 2003 की सूची में था। बीएलओ फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर इसका सत्यापन करेंगे। जानकारी सही पाए जाने पर ही नाम सूची में रहेगा।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Weather Update: एमपी में पारे में गिरावट का दौर शुरू, बूंदाबांदी के बीच ठंड की दस्तक, 15 नवंबर के बाद आएगी तेजी

MP Weather Update

MP Weather Update 5 November 2025: मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला लगभग खत्म होने को आया है। इस बीच प्रदेश के आधे से ज्यादा इलाकों में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 16 जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार जताए है। वैसे 15 नवंबर के बाद से ठंड में तेजी आने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article