Bhopal Bjp Protest : भाजपा नेता बोले , महिलाओं के अपमान पर सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा माफी मांगे

Bhopal Bjp Protest : भाजपा नेता बोले , महिलाओं के अपमान पर सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा माफी मांगे

Bhopal Bjp Protest

भोपाल। कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा रैली Bhopal Bjp Protest  में स्वयं टै्रक्टर पर बैठकर महिलाओं से उसे धक्का दिलवाने की घटना को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गंभीरता से लेते हुए इसे महिलाओं का सरासर अपमान माना है। किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ इस प्रकार का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता। हुड्डा की इस करतूत के विरोध में महिला मोर्चा ने पीसीसी कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किए और हुड्डा और सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।

 

ऐसा अपमान भाजपा नहीं सहेगी
जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि जहां एक तरफ पूरा विश्व और भारत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह खुद ट्रैक्टर में बैठकर महिलाओं से धक्का लगवा रहे है। ऐसा अपमान भाजपा नहीं सहेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य कांग्रेसी महिलाओं का अपमान करते आ रहे है और अब उनकी आदत में आ गया है।

कृत्यों को होने से रोकना चाहिए
कांग्रेस के नेता शशि थरूर, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेस के नेता लगातार महिलाओं का अपमान करते आ रहे है और इसी अपमान के विरोध में महिला मोर्चा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद एक महिला है उन्हें देश की सभी महिलाओं की रक्षा तथा सम्मान की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस तरह के कृत्यों को होने से रोकना चाहिए।

 

कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के नेतृत्व में जिला भोपाल की कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के अपमान को लेकर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। माया नारोलिया ने बताया कि महिलाओं के आत्म सम्मान की रक्षा करना राज्य की मूलभूत जिम्मेदारी है। नारी को सिर्फ वस्तु समझना कांग्रेस की विकृत मानसिकता बन चुकी है। जबकि नारी का सम्मान करना भाजपा की संस्कृति और परम्परा रही है।

 

महिलाओं से सरेआम माफी मांगी जाए
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं से धक्का लगवाया, यह नारी का अपमान है। यह उनकी महिलाओं के प्रति ओछी और छोटी सोच साफ दिख रही है। महिलाओं का यह अपमान भाजपा सहन नही करेंगी। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को इसके लिए महिलाओं से माफी मांगना चाहिए। माया नारोलिया ने सोनिया गांधी से मांग की है भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी से बाहर किया जाए और महिलाओं से सरेआम माफी मांगी जाए।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password