Bhopal Big News : राजधानी में 12 दिसंबर से ठप हो जाएंगी जरूरी सेवाएं !

Bhopal Big News : राजधानी में 12 दिसंबर से ठप हो जाएंगी जरूरी सेवाएं !

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर से जरूर सेवाएं ठप हो सकती है। संयुक्त मोर्चा के संयोजक इरफान अल्ताफ व मीडिया प्रभारी अशोक वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि 9 दिसम्बर 2022 की शाम संयुक्त मोर्चे की बैठक आईएसबीटी में निगम आयुक्त,अपर आयुक्त के समक्क्ष हुई, जिसमें 6 बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई, लेकिन किसी भी प्रकार से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं निकला सका। कर्मचारियों की मांगों को निगम प्रशासन ने सिरे से नकार दिया। जिसके बाद संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि पूर्व में घोषित 12 दिसम्बर से निगम के समस्त विभाग के समस्त कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर रहेंगे। जिसमें समस्त कार्य प्रभावित होंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। वर्मा ने बताया इस दौरान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी नवल गोरे, रवि सबनानी, राजेश लोहट, बसी खान, बिलाल खान व समस्त जोनों के जोन अध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article